1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लाठी-डंडे से कूटा और जमकर की पत्थरबाजी, दो पक्षों में छिड़ी भीषण जंग; VIDEO वायरल

लाठी-डंडे से कूटा और जमकर की पत्थरबाजी, दो पक्षों में छिड़ी भीषण जंग; VIDEO वायरल

Mirzapur Village Violence: मिर्जापुर में दो पक्षों में खूब मारपीट हुई है। बच्चों की बीच हुए मामूली विवाद के बाद उनके परिजन एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Mirzapur Fight- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT मिर्जापुर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है।

Mirzapur Clash: यूपी में मिर्जापुर के थाना चील्ह क्षेत्र के मदन पट्टी गांव में बड़ा बवाल हो गया है। यहां 2 बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दो पक्षों में विवाद को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। साथ ही, पत्थरबाजी भी शुरू हो गई। लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े और लाठी-डंडों से मारा। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जानें ये पूरा मामला क्या है।

बच्चों में विवाद के बाद भिड़े परिजन

ये घटना बीते शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे के आसपास हुई। बताया गया कि गांव में ही कुछ बच्चे खेल के दौरान आपस में भिड़ गए। फिर बच्चों के बीच हुए इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों के परिजन उग्र हो गए और वे लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर भिड़ गए। इस दौरान दोनों तरफ से पत्थरबाजी भी हुई। लोग एक-दूसरे को मारते हुए नजर आए।

दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर

जान लें कि इस झगड़े में दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह भेजा है। दोनों पक्षों की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस ने कहा कि हम आरोपियों की पहचान कर रहे हैं। कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी, वे चाहे जो भी हों उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। दोनों पक्षों के तरफ से शिकायत मिली है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

(इनपुट- मेराज खान)

ये भी पढ़ें- Video: महिला ने सिर पर ईंटें रखकर फाल्गुनी पाठक के गाने पर किया गजब डांस, यूजर्स ने कहा- 'Trend Winner'