1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूल पहुंचाने के लिए अपनाया ऐसा तरीका कि Video हो गया वायरल, देखकर लोगों ने भी किया रिएक्ट

स्कूल पहुंचाने के लिए अपनाया ऐसा तरीका कि Video हो गया वायरल, देखकर लोगों ने भी किया रिएक्ट

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर कई लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है और आपको भी वीडियो मजेदार लगने वाला है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/THE_PROFESSIONAL_LADY वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जितनी बार जाएंगे, आपको उतनी बार और जब जाएंगे तब, आपको ऐसे कंटेंट मिल जाएंगे जो आपका अच्छा-खासा मनोरंजन करेंगे और ऐसे ही वीडियो के कारण तो इंसान सोशल मीडिया को छोड़ नहीं पाता है क्योंकि सोशल मीडिया लोगों की बोरियत को पल में दूर कर देता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और बोरियत को दूर करने के लिए उसका सहारा लेते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि जो वीडियो सबसे ज्यादा मजेदार होता है या फिर ध्यान खींचने लायक होता है, वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में क्या अनोखा तरीका दिखा?

अभी बारिश का मौसम चल रहा है और ऐसे मौसम में लोग कहीं भी बाहर जाते हैं तो छाता रखते हैं। अगर कभी स्कूल या फिर ऑफिस जाते समय बारिश हो रही हो तो लोग छाते का यूज करते हैं या फिर कुछ लोग रेनकोट यूज कर लेते हैं मगर वायरल वीडियो में तो कुछ हटके ही देखने को मिला। वायरल वीडियो में दिखता है कि महिला अपनी बेटी को स्कूली छोड़ने जा रही है। इस दौरान छाता या फिर रेनकोट नहीं तो महिला गजब का दिमाग लगाती है। वो गार्बेज बैग का यूज करती है और उस बैग को ही अपनी बेटी को पहना देती है जिससे वो भीगती नहीं है मगर अब वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर the_professional_lady नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- स्कूल नहीं रुकनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या हुआ पुराने अच्छे रेनकोट को। तीसरे यूजर ने लिखा- कैब नाम की चीज है, बच्चा भीगा रहेगा। वहीं कुछ यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बेंगलुरु में एक Cobra ने जाम कर दी पूरी ट्रैफिक, Video सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल