1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी के मंडप में घुसा बंदर, दूल्हे के सिर पर चढ़कर की अजीबोगरीब हरकत

शादी के मंडप में घुसा बंदर, दूल्हे के सिर पर चढ़कर की अजीबोगरीब हरकत

हम सभी शादी या किसी इवेंट के लिए काफी प्लानिंग करते हैं ताकि बिना किसी झंझट के इवेंट सफल हो जाए। लेकिन आप इसे जितना हो सके सही रखने की कितनी भी कोशिश करते हैं।

wedding viral khabar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM वायरल खबर

सोशल मीडिया पर आजकल शादियों से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो तो इतने शानदार होते हैं कि उन्हें देखने के बाद आप खूब हंस सकते हैं। हम भी कई बार उन वीडियो को देखते हैं। जैसे इस वीडियो में शादी के दौरान एक घटना घटी। हम सभी शादी या किसी इवेंट के लिए काफी प्लानिंग करते हैं ताकि बिना किसी झंझट के इवेंट सफल हो जाए। लेकिन आप इसे जितना हो सके सही रखने की कितनी भी कोशिश करते हैं, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है?

शादी उन उत्सवों में से एक है जिसके लिए पूरा परिवार निर्धारित दिन से बहुत पहले योजना और काम करना शुरू कर देता है। यह पल दूल्हा और दुल्हन  के लिए बेहद खास होता है, अर्थात दूल्हा और दुल्हन चाहते हैं कि उनका विशेष दिन यादगार रहे।

शादी के मंडप में बंदर की एंट्री 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं वीडियो में दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे के आमने-सामने बैठे नजर आ रहे हैं और वे एक-दूसरे के सिर पर कुछ दाने उड़ेल रहे हैं। यह रिवाज चल ही रहा होता है कि एक बंदर दूल्हे के सिर पर कूद जाता है और कुछ अनाज छीन कर भाग जाता है। ये वीडियो को देखने बाद आप भी हैरान हो गए होंगे। 

बंदर ने बेहद खास बना दिया
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सच में ऐसा हमने पहली बार देखा है। दूल्हा की बेइज्जती हो गई है। अब जानवर के लिए क्या कहा जाए। लेकिन ये पल बंदर ने बेहद ही खास बना दिया है। आप दोनों बधाई। भगवान आप दोनों को खुब प्यार दें।