A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: कहीं और शादी तय हुई तो टावर पर चढ़ गई प्यार में पड़ी लड़की, 6 घंटे तक उसी पर रही; पिता ने कहा- नहीं उतरी तो जान दे दूंगा

VIDEO: कहीं और शादी तय हुई तो टावर पर चढ़ गई प्यार में पड़ी लड़की, 6 घंटे तक उसी पर रही; पिता ने कहा- नहीं उतरी तो जान दे दूंगा

प्यार में पड़ी एक लड़की अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब छह घंटे तक ये हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

Girl climb mobile tower- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मोबाइल टावर पर चढ़ी लड़की

बिहार के मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब प्रेम प्रसंग में नाराज एक युवती अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब छह घंटे तक चले इस ड्रामे से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, बहुअरवा गांव निवासी मोहम्मद आलम देवान की 19 वर्षीय पुत्री शबनम खातून का प्रेम संबंध पड़ोसी गांव के एक युवक से चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवती के पिता ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी, जिससे नाराज होकर वह मंगलवार दोपहर बहुअरवा चौक के समीप स्थित जियो मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही चिरैया थाना अध्यक्ष महेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवती को नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। पुलिस द्वारा माइकिंग कर युवती को समझाया गया और उसकी सभी मांगों पर विचार करने का आश्वासन भी दिया गया, लेकिन युवती टावर से उतरने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद उसके पिता ने भी माइक के जरिए बेटी से नीचे उतरने की अपील की और भावुक होकर कहा, "यदि वह नहीं उतरेगी तो वे भी अपनी जान दे देंगे।"

कड़ी धूप में घंटों तक युवती टावर पर डटी रही। पुलिस और परिजनों के काफी प्रयास के बावजूद जब बात नहीं बनी तो आखिरकार युवती की सहेली को बुलाया गया। सहेली के समझाने-बुझाने के बाद देर शाम युवती टावर से नीचे उतर गई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन और परिजनों ने राहत की सांस ली।

(रिपोर्ट- अरविंद कुमार)

ये भी पढ़ें-

VIDEO: जब सैफई में प्रतीक ने छुए थे अखिलेश यादव के पैर, दोनों भाइयों के बीच ऐसा रहा रिश्ता

उदयनिधि ने जब सनातन विरोधी बयान दिया, तब कैसा था CM विजय का रिएक्शन? VIDEO में देखें