A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चांद से कैसी दिखती है हमारी धरती? NASA ने Earth Day पर शेयर की एस्ट्रोनॉट की खींची हुईं ताजा तस्वीरें; देखें

चांद से कैसी दिखती है हमारी धरती? NASA ने Earth Day पर शेयर की एस्ट्रोनॉट की खींची हुईं ताजा तस्वीरें; देखें

NASA Earth Day Images: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने चांद की कक्षा से खींची गईं हमारी धरती की तस्वीरों को Earth Day के खास मौके पर शेयर किया है। देखें उनमें हमारी पृथ्वी कितनी मनमोहक नजर आ रही है।

nasa earth day earth images- India TV Hindi
Image Source : NASA/X अंतरिक्ष से खींची हुईं धरती की तस्वीरें NASA ने शेयर की।

NASA ने Earth Day के खास मौके पर धरती की बेहद मनमोहक तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें स्पेस में चंद्रमा की कक्षा से कैप्चर किया गया है। इन तस्वीरों को Artemis II मिशन के Astronaut ने लिया है। इन ताजा तस्वीरों में धरती एक चमकदार नीले गोले के तौर पर नजर आ रही है, जो स्पेस में छाए अंधकार के बीच बहुत खूबसूरत दिख रही है।

अंतरिक्ष से यूं नजर आई हमारी धरती

NASA ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए लिखा, 'यह हमारा घर है। इस Earth Day पर हमारे ग्रह को वैसे देखें, जैसा हमारे Artemis II के अंतरिक्ष यात्रियों ने देखा।'

बादलों की परत से ढकी पृथ्वी

तस्वीरों में देखें तो सफेद बादलों की लेयर, गहरे नीले रंग के महासागर और जमीन की हल्की झलक मिलकर धरती को एक अनोखा रूप देते हैं। पृथ्वी का यह नजारा हमको याद दिलाता है कि हमारी दुनिया अंतरिक्ष में मौजूद इसी छोटे से Planet पर सिमटी हुई है।

चंद्रमा की कक्षा से खींची गई फोटो

बता दें कि NASA का Artemis II मिशन चंद्रमा के चारों तरफ मानव मिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मिशन के अंतर्गत Astronauts ने चंद्रमा की कक्षा तक जाकर धरती को दूर से देखा और ऐसे ऐतिहासिक पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया। इन फोटोज का वैज्ञानिक महत्व तो है ही, साथ ही ये भावनात्मक तौर पर भी अपने से जोड़ती हैं।

एकमात्र रहने लायक जगह है धरती

Earth Day के मौके NASA की तरफ से शेयर की गई ये तस्वीरें एक मैसेज देती हैं कि हमारी धरती एकमात्र रहने के लायक जगह है और इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। स्पेस से दिखने वाला यह ‘ब्लू मार्बल’ हम सभी को जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों के संतुलन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करता है।

इन तस्वीरों को देखकर धरती के प्रति यह एहसास और भी गहरा हो जाता है कि देशों के बीच की सीमाएं केवल नक्शे पर होती हैं, लेकिन स्पेस से हमारी पृथ्वी एक ही साझा घर की तरह दिखाई देती है, जिसकी देखभाल हमें मिलकर करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- अब चांद पर होगी इंसानों की बस्ती, NASA के Artemis-2 Mission के अंतरिक्ष यात्रियों ने बताया आगे का प्लान