सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो हम सभी की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और अपने फ्री समय में देखते होंगे कि सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है। इसी बीच आपको तरह-तरह के कंटेंट भी देखने को मिलते होंगे और उन्हीं के बीच में आपको कई सारे वायरल वीडियो या फिर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट या फोटो भी देखने को मिलते ही होंगे। वैसे तो हंसी-मजाक के ही कंटेंट सबसे ज्यादा वायरल होते हैं मगर कई बार कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं जो हैरान भी कर देते हैं और सबक भी देते हैं। आइए फिर आपको अभी वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिख गया?
अभी सोशल मीडिया पर 24 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें नजर आता है कि एक आदमी स्कूटी पर बैठा हुआ है और एक बच्चे को उतार रहा है। वहीं पीछे एक बच्ची भी बैठी हुई है। इसके बाद वो थोड़ा सा आगे जाकर स्कूटी को स्टैंड पर खड़ा कर देता है और उस बच्चे के लिए दरवाजा खोलने जाता है। इसी दौरान स्कूटी पर बैठी बच्ची स्कूटी को रेस दे देती है। अब उस आदमी को स्कूटी से उतरते समय उसकी चाबी निकाल लेनी चाहिए थी या फिर बच्ची को भी साथ में उतार देना चाहिए मगर ऐसा नहीं किया और बच्ची जब स्कूटी को रेस देती है तो काफी दूर जाकर गिर जाती है। अब आगे क्या हुआ, उस बच्ची को कितनी चोट आई, यह तो नहीं पता मगर वीडियो बताता है कि बच्चों को कभी भी किसी भी वाहन के साथ अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- कभी भी किसी गैर जिम्मेदार इंसान को गाड़ी के साथ नहीं जाने देना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- हमेशा चाबी निकालकर अपने पास रख लेना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- उम्मीद है कि वो ठीक होगी। एक और यूजर ने लिखा- आपको हमेशा बाइक से उतरते समय इंजन ऑफ कर देना चाहिए।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऑफिस में फिल्मी गाने पर डांस करती महिला का Video हो रहा जमकर वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट