1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. New Year 2026 Celebration: घड़ी में 12 बजते ही रेलवे ने कुछ इस तरह मनाया जश्न

New Year 2026 Celebration: घड़ी में 12 बजते ही रेलवे ने कुछ इस तरह मनाया जश्न

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि मुंबई में रेलवे ने किस तरह से नए साल का स्वागत किया। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@TRAINWALEBHAIYA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज से नया साल शुरु हो गया है और आज के दिन आप जितनी बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाएंगे, आपको उतनी बार नए साल से जुड़े पोस्ट देखने को मिलेंगे। किसने कैसे नए साल का स्वागत किया, किसने किस को किस तरह से नए साल की बधाई दी, कहां पर क्या हुआ, यही सब देखने को मिलेगा। आपने अगर सुबह एक-दो बार भी सोशल मीडिया की गलियों का चक्कर लगाया है तो फिर आपने ऐसे खूब सारे पोस्ट देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या नजर आया।

मुंबई में रेलवे ने इस तरह मनाया जश्न

नए साल का स्वागत तो लगभग हर कोई करता है बस लोगों का अंदाज अलग-अलग होता है। एक तरह जहां उत्तर प्रदेश पुलिस ने लोगों को नियमों के लिए जागरूक करते हुए नए साल की बधाई दी है तो वहीं मुंबई में रेलवे ने अलग तरीके से नए साल का जश्न मनाया। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि बहुत सारी लोकल ट्रेनें प्लेटफॉर्म पर खड़ी हैं और घड़ी में 12 बजते ही सभी ट्रेन के लोको पायलट हॉर्न बजाना शुरु कर देते हैं। पिछले साल भी ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @trainwalebhaiya नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'इंडियन रेलवे स्टाइल में हैप्पी न्यू ईयर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 20 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा- आमची मुंबई तो वहीं कई यूजर्स ने इसे Noise Pollution बताया। एक यूजर ने इसे पुराना वीडियो बताया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Happy New Year 2026 Wish: उत्तर प्रदेश पुलिस ने लोगों को अपने अंदाज में दी बधाई, एक बार आप भी देखिए