सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता प्लेटफॉर्म है जहां सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते हैं और उन्हीं सब पोस्ट में से कुछ वायरल हो जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी टाइमलाइन पर भी एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो आते होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी ड्रामा तो कभी लड़ाई, कभी अतरंगी हरकत तो कभी कुछ और वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो ट्रेन में जाते एक अंकल का है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा है?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक अंकल ट्रेन में जा रहे हैं और वो तम्बाकू बना रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि तम्बाकू बनाने में क्या है मगर वीडियो के वायरल होने का कारण कोई और है। दरअसल जिन लोगों को तम्बाकू छोड़ा होना है वो निकोटेक्स का सहारा लेते हैं मगर ये चचा उसी के डिब्बे में तम्बाकू रखा हुआ है और इसी वजह से वीडियो वायरल हो रहा है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मगर अकंल की हरकत देख हंसी आ रही है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 86 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- निकोटेक्स अब सेफ नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- चचा ओ नशेड़ी वाले चचा। तीसरे यूजर ने लिखा- दवा दारू एक साथ। चौथे यूजर ने लिखा- सही जा हैं अंकल। एक अन्य यूजर ने लिखा- निकोटेक्स की शक्तियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भगवान के सामने बाप ने कहलवाई ऐसी बात कि रो पड़ा बेटा, Video हो रहा है खूब वायरल
एक आदमी ने तीन महिलाओं से की शादी, Video बनाकर किया पोस्ट, अब हो रहा है वायरल