A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अब सबको पता चल जाएगा कि महिलाएं लंबे समय तक क्यों जीती हैं, खुद ही देखिए वायरल Video

अब सबको पता चल जाएगा कि महिलाएं लंबे समय तक क्यों जीती हैं, खुद ही देखिए वायरल Video

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद शायद आपको हंसी आ जाए मगर वीडियो में आदमी जो कर रहा है, वो काफी खतरनाक है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आप जितनी बार जाएंगे, उतनी बार आपको कुछ न कुछ ऐसा मिल ही जाएगा जो आपने पहले नहीं देखा था या फिर ऐसा देखने के बारे में कभी सोचा भी नहीं था। अब वो प्लेटफॉर्म चाहे इंस्टाग्राम है, फेसबुक हो या फिर एक्स हो, हर जगह सुबह से लेकर शाम तक कुछ न कुछ स्क्रोलिंग में दिखता ही रहता है। कभी गजब के जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी खतरनाक स्टंट का वीडियो नजर आता है। स्टंट की बात करें तो कुछ ऐसे भी वीडियो दिख जाते हैं जो लोगों को पूरी तरह से हैरान कर देता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे एक चलती ट्रेन के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है। एक लड़की विंडो सीट पर आराम से बैठी हुई। तभी बाहर खिड़की के पास एक आदमी आता हुआ नजर आता है। वो उनसे कुछ पूछता है और उसके बाद वो वहां से घूम जाता है। इस वीडियो को इस अंदाज में बनाया गया है कि चलती ट्रेन की खिड़की के पास सूपरमैन उड़ता हुआ आया और कोई लोकेशन पूछकर वहां से चला गया मगर चलती ट्रेन में इस तरह का स्टंट करना बहुत ही ज्यादा खतरनाक है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर trendy_larka नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर लिखा हुआ है, 'महिलाएं लंबे समय तक क्यों जीती हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने हंसने वाली इमोजी को शेयर करते हुए अपना रिएक्शन दिया है। आपको भी शायद हंसी आई होगी मगर ऐसा करना वाकई खतरनाक है और आप कभी इसे ट्राई मत कीजिएगा।

ये भी पढ़ें-

बिहार है तो कुछ अलग ही देखने को मिलेगा, ट्रेन का वायरल Video आपको कर देगा हैरान

पीठ पर अलमारी उठाकर बाहुबली चिल्ला रहा था शख्स, अगले ही पल हो गया खेला