सोशल मीडिया पर वैसे तो हंसी-मजाक, लड़ाई, ड्रामा और अतरंगी हरकत के वीडियो सबसे ज्यादा वायरल होते हैं मगर उन्हीं सब वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं कि उन्हें देखने के बाद इंसान यही सोचता है कि ये क्या है और क्यों है और लोग ऐसी हरकतें क्यों ही करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देख ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें ऐसा क्या दिखा और उसके बाद लोगों के कमेंट के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बंदा बैंगन को सेंकते हुए नजर आ रहा है मगर बैंगन को इस अंदाज में सेंकते हुए किसी को नहीं देखा होगा। शख्स ने बैंगन अलग अंदाज में काटकर उसे एक सैंडल का रूप दिया है और साथ में पैर भी नजर आ रहा है। उसमें उंगली और नाखून नजर आ रहे हैं। वहीं नीचे हील भी लगा हुआ है। वहीं पर उसने बैंगन की डंडी लगाई है। शख्स ने अपनी अनोखी कलाकारी दिखाई जिसके कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर zeba._diaries नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बैंगन रोस्ट।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 96 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसी को कहते हैं सैंडल खाना। दूसरे यूजर ने लिखा- हे भगवान कैसे कैसे लोग हैं धरती पर। तीसरे यूजर ने लिखा- सच में ऐसा अजूबा अब तक नहीं देखा था। चौथे यूजर ने लिखा- इस कारीगर को 5 लाख नहीं 50 लाख दो। एक अन्य यूजर ने लिखा- सैंडल खाने का सही मतलब आज समझ आया। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
BF संग लंबे समय तक किराए के घर में रही लड़की, फिर पता चला कुछ ऐसा जो सोचा भी नहीं था
मासूम बच्चे को गेंद ही समझ लिया है इन लोगों ने, हरकत देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा