1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आजकल भिखारी भी अपडेट हो गए हैं, वायरल Video को देख आप भी हो जाएंगे हैरान

आजकल भिखारी भी अपडेट हो गए हैं, वायरल Video को देख आप भी हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक कमाल का वीडियो अभी वायरल हो रहा है। वीडियो काफी मजेदार है और वो आपको हैरान जरूर करेगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉय- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉय

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कब क्या दिख जाए, कौन जानता है। हर दिन लोग अनगिनत वीडियो और फोटो को पोस्ट करते हैं और फिर उन्हीं सब में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर जो ज्यादातर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपके टाइमलाइन पर भी एक से बढ़कर एक वायरल पोस्ट आते ही होंगे। जुगाड़, स्टंट, लड़ाई, ड्रामा, अतरंगी हरकत समेत न जानें कितने वीडियो और उसके अलावा कई सारे फोटो भी वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने देखा होगा कि कई जगह सिग्नल पर या फिर सड़कों पर भीख मांगने वाले खड़े रहते हैं। वो गाड़ियों के पास जाकर लोगों से पैसा मांगते हैं मगर वीडियो में नजर आने वाला भिखारी थोड़ा अलग है। वीडियो में नजर आता है कि एक भिखारी एक जगह पर बैठा हुआ है और उसे एक डिब्बे को एक डंडे से बांधा हुआ है। कार के वहां रुकते ही वो डंडे से डिब्बे को कार चालक तक भीख के लिए पहुंचा देता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख हैरान भी होंगे और हंसी भी आएगी। ऐसा हो सकता है कि वीडियो को मजाकिया तौर पर बनाया गया हो और वो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @aditiwari9111 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भीख मांगने की नई तकनीक। दूसरे यूजर ने लिखा- इंडिया में कुछ भी हो सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा- मस्त आईडिया है। तीसरे यूजर ने लिखा- मेहनत नहीं करनी है इन लोगों को।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कटिहार वालों का अपना अलग ही चल रहा है, पोस्ट देख आप भी हो जाएंगे लोट-पोट

लस्सी का स्वाद कम नहीं होना चाहिए! बंदर का Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी