1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. NRI की शादी में दुल्हन पर नोटों की बारिश, 8 करोड़ लुटाने का दावा, वीडियो वायरल हुआ तो आई सफाई

NRI की शादी में दुल्हन पर नोटों की बारिश, 8 करोड़ लुटाने का दावा, वीडियो वायरल हुआ तो आई सफाई

तरनतारन में एक शादी की वीडियो वायरल हो रही है। 14 फरवरी को एक मैरिज पैलेस में हुई शादी को लेकर कहा जा रहा है कि 8 करोड़ रुपये लुटाए गए। वीडियो वायरल होने के बाद डीजे का मालिक मीडियो के सामने आया और दावा किया कि सिर्फ 3-4 लाख रुपये ही लुटाए गए थे।

दुल्हन पर पैसे लुटाने की तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : REPORTER दुल्हन पर पैसे लुटाने की तस्वीर

तरनतारन: पंजाब के तरनतारन ज़िले में वैलेंटाइन डे पर हुई एक शादी सोशल मीडिया पर तब चर्चा में आ गई जब एक वीडियो सामने आया जिसमें दूल्हा-दुल्हन पर कथित तौर पर करोड़ों रुपये लुटाए गए। शादी में दूल्हा और दूल्हन के पैरों तले नोट पड़े हैं। वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन पर दूल्हा और उसके रिश्तेदार व परिजन पैसे लुटा रहे हैं। वीडियो में दिख रही है कि दूल्हे ने बैंग खोला और नोटों की गड्डी निकाली और फिर नोट उड़ाने लगा। शादी में आए रिश्तेदारभी पैसे लुटा रहे हैं। कोई 10 की 20 की 50 की 100 रुपये की गड्डी लुटा रहा है। 

रिश्तेदारों और परिजनों ने दुल्हन पर लुटाए पैसे

हवा में पैसे ऐसे उड़ रहे हैं जैसे पैसों की आसमान से शादी में पैसों की बारिश हो रही हो। डीजे पर गाना चल रहा है और लोग वीडियो बना रहे हैं। डीजे पर पैसों की ऐसी बारिश हुई है कि पैसे बटोरने के लिए दो-तीन से ज्यादा लोग लगे हैं। सरदार जीने अपनी शादी में कथित तौर पर पूरे 8 करोड़ रुपए लुटा डाले। वीडियो वायरल हुआ तो सफाई में कहा गया कि सोशल मीडिया पर व्यू पाने के चक्कर में पैसे लुटाए गए थे लेकिन ये 8 करोड़ नहीं बल्कि केवल 4 लाख रुपए थे। 

यहां देखें वीडियो

विदेशी मेहमान भी हुए थे शामिल

जानकारी के मुताबिक, 14 फरवरी को हुई इस शादी में नॉन-रेसिडेंट इंडियंस (NRIs) सहित कई हाई-प्रोफाइल गेस्ट शामिल थे, जो ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से इस उत्सव में शामिल होने आए थे। किसी फिल्म के सीन की तरह, परिवार के सदस्य और रिश्तेदार शादी के स्टेज पर कैश से भरे बड़े बैग ले जाते हुए दिखे। इवेंट के एंटरटेनमेंट को मैनेज करने वाले DJ ओनर निशान सिंह ने साफ़ किया कि शो तो शानदार था, लेकिन कुल मिलाकर लगभग 3 लाख से 4 लाख रुपये खर्च हुए, जिसमें फॉरेन करेंसी भी शामिल है।

रिपोर्ट- विशाल