1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रैफिक पुलिस चौकी के अंदर ही नशा करने लगा युवक, वायरल वीडियो देखकर हर कोई हैरान

ट्रैफिक पुलिस चौकी के अंदर ही नशा करने लगा युवक, वायरल वीडियो देखकर हर कोई हैरान

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक युवक ट्रैफिक पुलिस चौकी के अंदर ही नशे में टुन दिखाई दिया। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

odisha bhubaneshwar drug addict traffic police chowki- India TV Hindi
Image Source : REPORTER ट्रैफिक पुलिस चौकी के अंदर नशे में दिखा युवक।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जिस ट्रैफिक पुलिस चौकी का काम लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, उसी चौकी के अंदर नशे का सेवन किए जाने का मामला सामने आया है। श्रीया चौक स्थित ट्रैफिक पुलिस सहायता चौकी के अंदर एक युवक के नशीले पदार्थ के सेवन करने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

चौकी के अंदर नशा करते देखा गया युवक

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चौकी के बाहर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, जबकि सामने आए वीडियो में एक युवक चौकी के अंदर नशा करते दिखाई दे रहा है। सामने आए वीडियो में रात के समय युवक को चौकी के अंदर नशा करते देखा गया है। इस मामले में नशीले पदार्थ का सेवन करने के बाद एक युवक चौकी के अंदर सोता हुआ भी मिला।

वीडियो सामने आने के बाद उठ रहे सवाल

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर पुलिस की मौजूदगी में ऐसी गतिविधियां कैसे हो रही थीं। बताया जा रहा है कि मोबाइल कैमरे से चौकी के अंदर मौजूद कुछ युवक की गतिविधियां रिकॉर्ड की गई थीं। जैसे ही युवक की नजर कैमरे पर पड़ी, वह वहां से भाग निकला।

एक तरफ पुलिस सड़कों पर वाहनों की जांच करती है और यातायात नियमों का पालन करवाती है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस की अपनी चौकी के अंदर नशा किए जाने का मामला सामने आना चिंता का विषय बन गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर चौकी के अंदर आने-जाने वालों पर नजर क्यों नहीं रखी जा रही थी और ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए क्या व्यवस्था थी।

सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

फिलहाल इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि पुलिस की सहायता चौकी का इस्तेमाल नशा करने के लिए कैसे किया जा रहा था। फिलहाल श्रीया चौक ट्रैफिक पुलिस सहायता चौकी से जुड़ा यह मामला राजधानी भुवनेश्वर में पुलिस की निगरानी और सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। (रिपोर्ट: शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें- VIDEO: क्लीनिक में बैठे युवक के मोबाइल में हुआ ब्लास्ट, पहले निकला धुंआ फिर लगी आग, मची अफरा-तफरी

फ्लाइट और तेजस राजधानी का किराया बराबर हो तो क्या चुनें? व्लॉगर ने जवाब देते हुए गिनाईं वजह; Video