हमारे देश में ऐसे खूब सारे लोग हैं जो अजब-गजब जुगाड़ करने में माहिर होते हैं और अगर आप सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप जानते ही होंगे कि लोग कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं क्योंकि ऐसे वीडियो खूब वायरल होते हैं। कई लोग अपने काम को आसान करने के लिए जुगाड़ करते हैं तो कई सारे लोग मजबूरी में जुगाड़ करते हैं और वहीं कई सारे लोगों का दिमाग तो जुगाड़ में ही चलता है। अभी भी जुगाड़ का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।
वाशिंग मशीन का ऐसा यूज देखा है?
आपको यह पता है कि वाशिंग मशीन किस काम आता है। कपड़ों को धोने के लिए वाशिंग मशीन बने हैं मगर जुगाड़ करने वाले कुछ भी कर सकते हैं। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला ने गेहूं धोया है और वो वाशिंग मशीन में उन्हें सुखा रही है। जिस तरह कपड़ों को वाशिंग मशीन में सुखाया जाता है, ठीक उसी तरह गेहूं सुखाया जा रहा है। महिला एक कपड़े में गेहूं रखकर उसे बांधकर मशीन में डालती है और सुखाती है। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jyottimalik नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- हैकर है भाई हैकर। दूसरे यूजर ने लिखा- पिछले 4 साल से मेरी मम्मी ये ट्रिक यूज कर रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- मॉर्डन प्रॉबलम को मॉर्डन सॉल्यूशन की जरूरत है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
वॉशरूम तो बहुत देखे मगर ये वाला सबसे हटके हैं, डिजाइन के कारण Video हुआ वायरल
इस भाई ने क्या गजब का दिमाग लगाया है, Video भी हो गया वायरल