A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बस यही सुविधा देखनी रह गई थी, आप भी देख लीजिए, Video हो रहा है वायरल

बस यही सुविधा देखनी रह गई थी, आप भी देख लीजिए, Video हो रहा है वायरल

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हैरानी और हंसी, दोनों एक साथ आएगी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नया और अनोखा दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/AJAYUPADHYAY5837 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

लोगों को जब भी कुछ अनोखा या फिर अतरंगी दिखता है, लोग तुरंत अपना फोन निकालते हैं और उसे रिकॉर्ड करके वीडियो को सोशल मीडिया की गलियों में पहुंचा देते हैं। हर दिन सोशल मीडिया पर ऐसा खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं जिसमें कुछ न कुछ अतरंगी या फिर अनोखा होता है और ऐसे ही वीडियो वायरल भी होते हैं क्योंकि ऐसी चीजें ही लोगों का ध्यान खींचती हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते होंगे और वहां तरह-तरह के वायरल कंटेंट देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ नया देखने को मिला। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी को पेट्रोल पंप पर न जानें कितनी बार गए होंगे। वहां आपने मशीन भी देखी होगी जिससे बाइक कार या फिर किसी भी वाहन में पेट्रोल-डीजल डाला जाता है। लेकिन क्या आपने वैसा ही सिस्टम किसी शादी या फिर फंक्शन में देखा है? जाहिर सी बात है कि नहीं देखा होगा मगर अब देखने को मिलेगा। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें ऐसा ही एक सेटअप नजर आ रहा है जिसका नाम 'ड्रिंक स्टेशन' रखा हुआ है और उसमें से वैसे ही जूस या कोल्ड ड्रिंक निकल रहा है जैसे पेट्रोल पंप पर पेट्रोल निकलता है। इसी अनोखे सिस्टम के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ajayupadhyay5837 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 48 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- लगता है आज पेट्रोल पंप के मालिक के बेटे का तिलक है। दूसरे यूजर ने लिखा- पेट्रोल पंप नहीं जूस पंप। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या लीटर चल रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ज़ीरो तो चेक कर लेते।

नोट: इस खबर में आपको दी गई सारी जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों के आधार पर है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अंकल ने रात में उठाया गिटार और शुरू किया 'डूबा-डूबा' गाना, सुनकर आप भी करेंगे Video लाइक

बिना टिकट स्टेशन पर पकड़ा गया शख्स, फिर जो हुआ उसे देख आ जाएगी हंसी