1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी हरकत करने वालों की ही पिटाई होती है, एक बार आप भी देखिए वायरल Video

ऐसी हरकत करने वालों की ही पिटाई होती है, एक बार आप भी देखिए वायरल Video

एक लड़के ने अपना रास्ता चलती एक महिला के साथ कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद आपको भी गुस्सा आ सकता है। वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कई वीडियो को लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हैं और फिर उन्हीं वीडियो में से कुछ जो अधिकतर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर जाहिर सी बात है कि वायरल वीडियो को आप भी देखते ही होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी लड़ाई तो कभी अतरंगी हरकत करते लोगों का वीडियो वायरल होता है। कभी सैवेज रिप्लाई का तो कभी किसी और तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। लेकिन अभी एक प्रैंक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला चलते हुए जा रही है। सामने एक लड़का खड़ा होता है जो थोड़ा करीब आने के बाद चलकर उस महिला के पास जाता है। इसे बाद वो झुककर अपने हाथ को नीचे करता है तो महिला को लगता है कि वो उनके पैर छू रहा है। यह देख महिला उसके सिर पर हाथ रखने जाती है लेकिन वो देख लेती है कि वह लड़का पैर नहीं छू रहा है बल्कि अपने पैर में खुजली कर रहा है। इसके बाद वो महिला अपने रास्ते जाने लगती है। लेकिन इस तरह किसी महिला के साथ प्रैंक करना अच्छी बात नहीं है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @SangmVaaale नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आंटी ने बस गाली नहीं दिया, इस काम के लिए अच्छे से गाली देना था आंटी को।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आंटी तो आश्चर्य हो गई कि मेरा पैर छू रहा है लेकिन लड़के ने नहीं छुआ। दूसरे यूजर ने लिखा- गलत बात है एक बुजुर्ग का मजाक बनाना। तीसरे यूजर ने लिखा- मैं होती तो कूट देती। चौथे यूजर ने लिखा- थप्पड़ ही लगाना था। पांचवें यूजर ने लिखा- चप्पल खोलकर आशीर्वाद देना था। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसे मजाक करना भी नहीं चाहिए।

ये भी पढ़ें-

जिंदगी में कभी अपनी बहन से उधार मत लेना, बच्चे ने बताया इसके पीछे का कारण, देखें Video

क्यों नहीं हो रही पढ़ाई! मां ने पूछा बहुत आसान सवाल मगर जवाब ऐसा कि Video ही हो गया वायरल