1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पंडित जी के समझाने का तरीका बहुत ही खतरनाक है, Video देखने के बाद लोगों की नहीं रुकी हंसी

पंडित जी के समझाने का तरीका बहुत ही खतरनाक है, Video देखने के बाद लोगों की नहीं रुकी हंसी

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुकी लेकिन पंडित जी के समझाने का तरीका काफी खतरनाक है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/RAVAN_HU_123 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया ऐसी जगह है जहां एक बार इंसान आ जाता है तो फिर उसे छोड़कर जल्दी जा नहीं पाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सोशल मीडिया की गलियों में हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वीडियो और फोटो देखने को मिलते हैं और वो ऐसे होते हैं जो इंसान का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। ऐसी ही चीजें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी होते हैं। आप अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वायरल कंटेंट देखे ही होंगे और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर हंस रहे हैं। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो शादी के दौरान का है। मंडप में दूल्हा-दुल्हन बैठे हुए हैं और पंडित जी उन्हें वचन बता रहे हैं जो वो एक दूसरे से करेंगे। इसी दौरान वो बताते हैं कि मां-बाप के चरणों में बेटे का स्थान होता है और उस बेटे के दिल में उसकी पत्नी का स्थान होता है। यही शास्त्र का विधान है तो वो यानी लड़का न तो अपने मां-बाप को छोड़ सकता है और न ही अपनी पत्नी को छोड़ सकता है। यहां तक तो सब कुछ ठीक था मगर तभी वो बोलते हैं, 'भले वो नीले ड्रम में भरा जाए।' यही लाइन वो कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ravan_hu_123 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 25 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद बहुत सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है और कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये बात मंजूर नहीं है, ये नहीं हो पाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- सत्य वचन गुरु जी। तीसरे यूजर ने लिखा- शादी करना मतलब अपनी जिंदगी बर्बाद करना।

नोट: इस खबर में आपको दी गई सारी जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों के आधार पर है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अंकल ने रात में उठाया गिटार और शुरू किया 'डूबा-डूबा' गाना, सुनकर आप भी करेंगे Video लाइक

बिना टिकट स्टेशन पर पकड़ा गया शख्स, फिर जो हुआ उसे देख आ जाएगी हंसी