A
Hindi News वायरल न्‍यूज इस आदमी की हरकत देख मेट्रो में लोगों को आ गई हंसी, आप भी हंसने पर हो जाएंगे मजबूर

इस आदमी की हरकत देख मेट्रो में लोगों को आ गई हंसी, आप भी हंसने पर हो जाएंगे मजबूर

एक फनी वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो दूसरे लोगों की तरह आपको भी हंसी आ जाएगी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA शख्स ने मेट्रो में लड़की के साथ किया प्रैंक

लोग जब कभी भी बोर होते हैं या फिर उन्हें मनोरंजन की जरूरत होती है तो उनमें से कई लोग सोशल मीडिया की तरफ ही बढ़ते हैं। आज के समय में लोग सोशल मीडिया को खूब यूज करते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर जरूर ही होंगे। वहां तमाम तरह के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। किसी वीडियो में प्यारे बच्चों की प्यारी हरकत नजर आती है तो कभी जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं। कभी लोगों की ऐसी हरकत का वीडियो वायरल होता है कि उसे देखने के बाद अपनी हंसी को रोक पाना मुश्किल होता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स सीट पर बैठी लड़की के सामने आकर खड़ा हो जाता है। उसके हाथों को देखकर ऐसा लगता है जैसे उसकी गोद में एक बच्चा है। उसे ऐसे देखकर लड़की उसे अपनी सीट दे देती है और जैसे ही वो बैठता है, वो अपने हाथों को नॉर्मल कर देता है। तब पता चलता है कि उसके हाथ में बस एक छोटा सा कंबल था और कोई बच्चा नहीं था। इसके बाद वहां खड़े लोगों को हंसी आ जाती है। यहां तक की वो लड़की भी मुस्कुराने लगती है। शख्स ने सिर्फ वीडियो बनाने के लिए यह प्रैंक किया था और बाद में वो सीट से उठकर उस लड़की को सीट दे देता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sameer_pranks नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख 69 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लड़की के लिए रिस्पेक्ट है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये लड़की एक अच्छी इंसान है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये कॉपी वीडियो है। वहां कई यूजर्स ने अलग-अलग इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है।

ये भी पढ़ें-

ये इंसान वास्तविक दुनिया में Video Game खेल रहा है, वायरल वीडियो आपको आएगा पसंद

प्लेन के अंदर ये सब क्या हो रहा है, आपने पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा नजारा, देखें Video