A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. थार में बैठे लोगों ने प्रकृति को हल्के में ले लिया और फिर भुगतना पड़ा नतीजा, देखें Video

थार में बैठे लोगों ने प्रकृति को हल्के में ले लिया और फिर भुगतना पड़ा नतीजा, देखें Video

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जो बताएगा कि प्रकृति को हल्के में लेना कैसे भारी पड़ सकता है। वीडियो देखने के बाद आपको थार वालों की बेवकूफी पर गुस्सा भी आएगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@SACHYA2002 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा तो हंसी और मजाक के वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें आप भी देखते ही होंगे मगर कभी-कभी कोई ऐसा वीडियो आंखों के सामने आ ही जाता है जिसमें लोगों की बेवकूफी भरी हरकत देखने को मिलती है और फिर उनपर गुस्सा भी आता है। कभी रील के लिए स्टंट करते हुए लोगों के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी लोग मजे लेने के चक्कर में जानवरों को छेड़ देते हैं और फिर उसका नतीजा भुगतना पड़ता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें थार चलाने वाले लोगों की बेवकूफी देखने को मिलेगी। आइए आपको बताते हैं वीडियो में क्या दिखा।

वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक जगह पर बाढ़ आया हुआ है। पानी का बहाव बहुत तेज है। लोग उसके कारण अपनी गाड़ियों को रोककर पानी के बहाव के कम होने या फिर पानी के बहाव के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं एक बंदा बेवकूफी करता है। वो थार में था तो उसे ऐसा लगा कि पानी का बहाव थार का कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा और वो थार लेकर निकल जाते हैं। गाड़ी में दो लोग थे और पानी के बहाव के कारण उनकी थार कुछ दूर बहकर पलट जाती है। फिर उनकी थार सीधी होती है और फिर से एक तरफ गिरती है। वीडियो में वो कार में ही दिखते हैं मगर आगे क्या होता, वो वीडियो में नहीं दिखा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sachya2002 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'थार खरीदने का एक ही शर्त है, दिमाग गिरवी रखना पड़ता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कीड़ा है इनमें। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे पागल था क्या? तीसरे यूजर ने लिखा- ये जिंदा हैं? एक अन्य यूजर ने लिखा- कहां से आते हैं ये लोग।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दुनिया की कोई भी ताकत चचा को तम्बाकू से दूर नहीं कर सकता, नहीं यकीन तो Video देख लीजिए

भगवान के सामने बाप ने कहलवाई ऐसी बात कि रो पड़ा बेटा, Video हो रहा है खूब वायरल