1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कटिहार वालों का अपना अलग ही चल रहा है, पोस्ट देख आप भी हो जाएंगे लोट-पोट

कटिहार वालों का अपना अलग ही चल रहा है, पोस्ट देख आप भी हो जाएंगे लोट-पोट

सोशल मीडिया पर अभी एक पोस्ट देखने को मिला जिसे देखने के बाद आपको भी हंसी आ जाएगी। पोस्ट को देखने के बाद कई सारे लोगों ने कमेंट करके अपना रिएक्शन दिया है।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

आज के समय में आपको लगभग हर इंसान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगा। यहां तक कि कई सारे बच्चे भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। आपने भी अगर सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाया हुआ है और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने देखा होगा कि सोशल मीडिया पर ह्यूमर के कई सारे वीडियो, फोटो और पोस्ट देखने को मिलते रहते हैं। लोग अपने-अपने ह्यूमर के मुताबिक जोक बनाते हैं और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अभी एक ऐसा ही पोस्ट सोशल मीडिया पर देखने को मिला। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल पोस्ट में क्या नजर आया?

अभी भारत के कई सारे क्षेत्रों में ब्लैकआउट की खबरें तो आप सभी ने सुनी और पढ़ी होगी। वायरल पोस्ट इसी से जुड़ा हुआ है। एक शख्स ने लिखा- यहां बिहार के कटिहार में कम्प्लीट ब्लैकआउट, सच में? इस पोस्ट के थोड़ी देर बाद उसी में एक अपडेट डालते हुए उस शख्स ने लिखा, 'ट्रांसफॉर्मर चोरी हो गया था।' इस तरह उसने एक अपने ह्यूमर के मुताबिक एक जोक बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो स्क्रीनशॉट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @aiamit1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को लाखों लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बिहार तो बिहार ही है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे समय में कुछ ह्यूमर की जरूरत है। तीसरे यूजर ने लिखा- आइए न हमरा बिहार में। एक अन्य यूजर ने लिखा- बिहारी अपना युद्ध लड़ रहे हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लस्सी का स्वाद कम नहीं होना चाहिए! बंदर का Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

'भाग्यशाली होना जरूरी नहीं भाग्य में साली का होना बहुत जरूरी है', दूल्हे की सालियों को देख ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन