A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये वरमाला है या दही हांडी! दूल्हा-दुल्हन को देख लोगों ने लिए मजे, एक बार आप भी देखिए

ये वरमाला है या दही हांडी! दूल्हा-दुल्हन को देख लोगों ने लिए मजे, एक बार आप भी देखिए

सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा वायरल होते हुए देखने को मिल गया जो आपने अ तक नहीं देखा होगा और वीडियो को देखने के बाद लोग भी मजे ले रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।

 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@SHUNYTA_007 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में जहां भी कुछ नया होता है या फिर बहुत ही अतरंगी दिखता है, कोई न कोई उसे कैमरे में कैद कर ही लेता है और फिर वो उस वीडियो को सोशल मीडिया की गलियों में पहुंचा देता है। आप भी तो सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे और आपकी फीड पर भी एक दिन में न जानें कितने सारे ऐसे वीडियो आते होंगे जो सबसे हटके रहते हैं और आपका ध्यान खींच लेते होंगे। ऐसे ही वीडियो वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

समय के साथ हर चीज में बदलाव देखने को मिलता है और ऐसा ही शादियों के साथ भी हुआ। पहले जब शादी में वरमाला हुआ करती थी तो दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग दोनों को हवा में उठाते दिखते थे ताकि आसानी से सामने वाला वरमाला न पहना पाए मगर अब शादियों में ऐसा देखने को नहीं मिलता है। लेकिन अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें ऐसा कुछ दिखा और जो दिखा, वो एकदम अलग ही लेवल पर दिखा। कुछ लोगों ने दूल्हा और दुल्हन को वरमाला के समय इतना ज्यादा ऊपर उठा लिया है कि देखकर वो वरमाला कम और दही हांडी का प्रोग्राम ज्यादा लग रहा है। इसी वजह से वीडियो भी वायरल हुआ है और लोग भी मजे ले रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Shunyta_007 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'ये वरमाला है या दही हांडी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- क्या पागलपंती है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे रस्मों में ऐसा मजाक नहीं करना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- अरे शादी हो रही है या जंग। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

फीते के सिरे पर प्लास्टिक क्यों लगा होता है? 99% लोग नहीं जानते होंगे इसका जवाब