A
Hindi News वायरल न्‍यूज ये तो ऐसा लगा कि बम फूट गया! दिल्ली-NCR में भूकंप के बाद लोगों ने एक्स पर दिया रिएक्शन

ये तो ऐसा लगा कि बम फूट गया! दिल्ली-NCR में भूकंप के बाद लोगों ने एक्स पर दिया रिएक्शन

आज दिन की शुरुआत दिल्ली और NCR वालों के लिए ठीक नहीं हुई क्योंकि सुबह-सुबह ही भूकंप के तेज झटकों ने दिल्ली-NCR वालों की नींद उड़ा दी। इसके बाद लोगों ने एक्स प्लेटफॉर्म पर अपना रिएक्शन भी दिया है।

Screen Grab- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA भूकंप पर लोगों ने दिया अपना रिएक्शन

आप अपने बिस्तर पर बड़े ही चैन की नींद ले रहे हैं और अचानक कोई आकर आपको झकझोर दे तो आपको कैसा लगेगा? जाहिर सी बात ही कि दहशत में आपकी नींद खुलेगी। ऐसा ही कुछ आज सुबह-सुबह दिल्ली और NCR वालों के साथ हुआ। सुबह-सुबह 5 बजकर 36 मिनट और 55 सेकंड पर दिल्ली-NCR में 4 की तीव्रता के साथ भूकंप आया जिसने लोगों के मन में दशहत फैला दी क्योंकि तीव्रता भले ही 4 की थी मगर झटके बहुत तेज महसूस किए गए। इसके बाद एक्स प्लेटफॉर्म पर लोगों ने पोस्ट डालकर या फिर कमेंट के जरिए अपना रिएक्शन भी दिया है। आइए आपको लोगों के पोस्ट और कमेंट के बारे में बताते हैं।

दिल्ली-NCR में भूकंप

एक्स प्लेटफॉर्म पर नवनीत सिंह नाम के यूजर ने हिलते हुए पंखे का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि दिल्ली-NCR में भूकंप आया। इसी वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'ये तो ऐसा लगा कि बम फूट गया।'

एक अन्य यूजर का पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक @swaris16 नाम के अकाउंट से भी एक पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में लिखा है, 'आप जानते हो कि यह बड़ा झटका है जो आपको आपकी नींद से और बेड से उठा दे।' इस पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'यह ऐसा लगा जैसे किसी ने आपको आपके बिस्तर से धकेल दिया है।'

अनिश गुप्ता का पोस्ट

एक्स पर अनिश नाम के शख्स ने भूकंप के बाद पोस्ट करते हुए लिखा, 'दिल्ली में सुबह 05:37 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। मैं अस्पताल में था। अभी सभी मरीजों को बाहर निकालना बाकी है। जो लोग पैदल चल सकते हैं, उन्हें नीचे जाने को कहा गया।'

एक और पोस्ट

एक अन्य यूजर ने भूकंप पर पोस्ट डालते हुए लिखा, 'दिल्ली में कुछ सेकंड के लिए बहुत तेज भूकंप आया। पूरी सोसाइटी जग गई।' इस पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया- गूगल के मुताबिक ये सिर्फ 4.3 था मगर 5.5-6 जैसा महसूस हुआ। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह बहुत भयानक था।

ये भी पढ़ें-

Delhi NCR में भूकंप से हिली धरती, पंजाब-हरियाणा में भी महसूस हुए झटके

दिल्ली के अलावा इन राज्यों में महसूस हुआ भूकंप, रेलवे स्टेशन पर बैठा यात्री बोला-'सब भागने लगे, लगा ब्रिज टूट गया'