1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाबू भैया सरकारी नौकरी का कमाल है; दूल्हे को देख लोगों का जला कलेजा, किए ऐसे कमेंट्सट

बाबू भैया सरकारी नौकरी का कमाल है; दूल्हे को देख लोगों का जला कलेजा, किए ऐसे कमेंट्सट

एक वरमाला का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को जब लोगों ने देखा तो उनसे रहा नहीं गया और अपने कमेंट्स के जरिए अपने भाव व्यक्त कर ही दिए।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या देखने को मिल जाए और उस वीडियो को या फोटो को देखने के बाद लोग कैसा रिएक्ट करेंगे, इन दोनों चीजों का अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल है। हर स्क्रोल के बाद आपकी फीड पर कुछ नया और अलग देखने को मिल ही जाता है। कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो और फोटो नजर आते हैं जो इंसान ने पहले कभी नहीं देखा होता है तो कुछ पोस्ट ऐसे होते हैं कि उन्हें देखने के बाद अधिकतर लोगों के दिल में दर्द की लहर उठ जाती है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो दूसरे टाइप का है। लोगों के कमेंट्स देखने के बाद ऐसा ही लगता है कि वीडियो देखने के बाद उनके दिल में एक दर्द की लहर उठ गई है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायर हो रहा है उसमें नजर आता है कि शादी का माहौल है। दूल्हा और दुल्हन का वरमाला हो रहा है। दूल्हे ने दुल्हन को माला पहना दी है और कैमरामैन शायद उनकी फोटो खींच रहे तो वो रुके हुए हैं। दुल्हन काफी सुंदर है तो वहीं दूल्हा दुल्हन की तुलना में थोड़ा सांवला है। यही कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है और वीडियो को देखने के बाद लोगों का कलेजा भी जला है। लोगों के रिएक्शन जानने पहले एक बार आप वीडियो को देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @musafir_vj नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वो करीब आ रहा है, यहां गरीब मर रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 37 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सरकारी नौकरी भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- बाबू भैया सरकारी नौकरी का कमाल है। तीसरे यूजर ने लिखा- कितना पैकेज है भैया।

ये भी पढ़ें-

INDvsAUS: मैच देखने स्टेडियम पहुंची लड़की हुई वायरल, लोग बोले- 'औकात से बाहर की है'

सिर पर कंकाल और शरीर में लगी आग, रियल घोस्ट राइडर का यह वीडियो देखा आपने