1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मशीन बनाने वाले लोग ये देख अपना माथा पकड़ लेंगे, वायरल Video आपको भी हैरान कर देगा

मशीन बनाने वाले लोग ये देख अपना माथा पकड़ लेंगे, वायरल Video आपको भी हैरान कर देगा

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो हर किसी को हैरान करने वाला है। आप वीडियो को देखने के बाद यह सोचने लगेंगे कि ऐसा दिमाग किसने लगाया होगा। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता अड्डा है जहां आपको कभी भी निराशा नहीं मिलेगी। आप जब भी सोशल मीडिया पर जाएंगे, आपको वहां कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाएगा जो आपको हैरान कर देगा। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं और दिन में 2-3 बार कुछ समय के लिए सोशल मीडिया पर जाते हैं तो कुछ देर स्क्रोल करने के बाद कुछ न कुछ वायरल और यूनिक पोस्ट दिखता ही होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला तो सबसे हटके है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक मशीन नजर आती है जो शायद लेमिनेशन करने वाली मालूम पड़ती है। अब लेमिनेशन करने की मशीन है तो जाहिर सी बात है कि लोग उससे कागज को लेमिनेट करेंगे लेकिन हर कोई ऐसा नहीं करता है। कुछ लोग अपने खुराफाती दिमाग तो चलाए बिना नहीं मानते हैं। वायरल वीडियो में नजर आता है कि कुछ लोग इस मशीन से डोसा बना रहे हैं। वीडियो में ऐसा होते हुए भी नजर आता है। यही कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर indias.not.for.beginners नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद कई सारे लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इतने में तो डोसा बन जाता है। दूसरे यूजर ने लिखा- लड़कियों के लिए पिंक कलर का भी बनाना। तीसरे यूजर ने लिखा- मेरी शक्तियों का गलत इस्तेमाल हुआ है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इंडिया वाले हैं जनाब, कुछ भी कर सकते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- मशीन का मोए-मोए हो गया। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने और हैरान होने वाली इमोजी शेयर की है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रायगढ़ की सड़कों पर दिखा ऐसा नजारा जो कर देगा हैरान, Video हुआ वायरल

अफगानिस्तान घूमने गया था ब्रिटिश पर्यटक और वहां तालिबानी से कर बैठा प्यार, शख्स ने बताई ट्रिप की पूरी कहानी