A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. प्लेन की टक्कर और हवा में ही फट गया पैराशूट... फिर जो हुआ देखकर सांसें थम जाएंगी!

प्लेन की टक्कर और हवा में ही फट गया पैराशूट... फिर जो हुआ देखकर सांसें थम जाएंगी!

विमान ने पैराग्लाइडर के पैराशूट को बीच से ही चीर डाला। टक्कर होते ही पैराग्लाइडर का विंग फट जाता है और वह हवा में तेजी से गोल-गोल घूमते हुए नीचे गिरने लगती हैं।

हवा में अचानक आया प्लेन, फट गया पैराग्लाइडर का पैराशूट- India TV Hindi
Image Source : (X/@AVIATIONBRK) हवा में अचानक आया प्लेन, फट गया पैराग्लाइडर का पैराशूट

सोशल मीडिया पर आए दिन हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन इन दिनों ऑस्ट्रिया के आल्प्स पर्वत से एक ऐसा खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की सांसें थम गईं। दरअसल, आसमान में शांति से उड़ रही एक महिला पैराग्लाइडर अचानक एक छोटे विमान से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि विमान ने पैराग्लाइडर के पैराशूट को बीच से ही चीर डाला। 

यह दिल दहला देने वाला हादसा उत्तरी ऑस्ट्रिया के श्मिटेनहोहे पर्वत के पास हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 44 वर्षीय पैराग्लाइडर सबरीना शनिवार दोपहर इस खूबसूरत पहाड़ी इलाके के ऊपर उड़ान का लुत्फ उठा रही थीं। तभी अचानक उनके ठीक ऊपर एक छोटा विमान आ गया।

हवा में बेकाबू होकर गिरने लगी पैराग्लाइडर

सामने आए फर्स्ट-पर्सन वीडियो में देखा जा सकता है कि पलक झपकते ही विमान पैराग्लाइडर की कैनोपी को काटते हुए निकल जाता है। टक्कर होते ही पैराग्लाइडर का विंग पूरी तरह फट जाता है और सबरीना हवा में तेजी से गोल-गोल घूमते हुए नीचे गिरने लगती हैं। फटे हुए कपड़े उनके चारों ओर लिपट जाते हैं और वह पूरी तरह बेकाबू हो जाती हैं।

वीडियो में सबरीना को बेहद तेजी से ऊंचाई खोते हुए देखा जा सकता है। आसमान में मौत को सामने देखकर भी सबरीना ने हिम्मत नहीं हारी। घबराहट और अफरा-तफरी के बीच उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार खुद को नियंत्रित करने की कोशिश करती रहीं। आखिरी वक्त पर उन्होंने अपना इमरजेंसी पैराशूट खोल दिया, जिससे उनकी जान बच गई।

इतने भीषण और जानलेवा हादसे के बावजूद सबरीना को सिर्फ मामूली चोटें और शरीर पर कुछ खरोंचें आई हैं। हादसे के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि मैं जिंदा यहां बैठकर यह सब लिख रही हूं।"

रिपोर्ट के अनुसार, सबरीना पहाड़ की ढलान पर गिरने से कुछ ही पल पहले बैकअप पैराशूट खोलने में सफल रहीं। बाद में पुलिस हेलिकॉप्टर की मदद से उन्हें रेस्क्यू किया गया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

टक्कर के बाद पायलट ने क्या कहा?

दूसरी ओर, इस टक्कर के बाद 28 वर्षीय विमान चालक भी सुरक्षित रूप से Zell am See एयरपोर्ट पर लैंड करने में सफल रहा। विमान को भी थोड़ा नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों के मुताबिक, पायलट ने दावा किया कि पैराग्लाइडर अचानक उसके सामने आ गई थीं और उसके पास इस टक्कर को टालने का कोई मौका नहीं था।

ये भी पढ़ें-

सड़क पर चीखता रहा युवक, बरसते रहे उस पर धारदार हथियार; खौफनाक VIDEO आया सामने

NRI पति को छोड़ भारत लौटी पत्नी, ससुराल में दिन-रात घर के काम और अकेलेपन से थी परेशान