1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बंगाल में BJP की जीत से इतना खुश हुआ सैलून का मालिक, लोगों को दे दिया लाजवाब ऑफर, देखें Video

बंगाल में BJP की जीत से इतना खुश हुआ सैलून का मालिक, लोगों को दे दिया लाजवाब ऑफर, देखें Video

पश्चिम बंगाल में BJP की जीत के बाद देशभर में पार्टी के समर्थकों में जश्न का माहौल है। एक सैलून मालिक तो भाजपा की जीत से इतना खुश हुआ कि उसने लोगों के लिए गजब के ऑफर का ऐलान कर दिया।

West bengal bjp win free shave and hair cut- India TV Hindi
Image Source : ANI बंगाल में भाजपा की जीत के बाद गजब का ऑफर।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम 4 मई को सामने आ चुके हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 207 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस को चुनाव में करारी हार मिली है। बंगाल में भाजपा की इस जीत के बाद देशभर में पार्टी के समर्थक उत्साह में हैं। वहीं, पंजाब के फाजिल्का में एक सैलून के मालिक ने बंगाल में भाजपा की जीत की खुशी में लोगों को बड़ा ऑफर दे दिया है। सैलून मालिक ने पश्चिम बंगाल चुनाव में BJP की जीत का जश्न कस्टमर्स को फ्री हेयरकट और शेव देकर मनाया।

सैलून के मालिक ने क्या बताया?

सैलून के मालिक नवीन सैन चिश्ती ने कहा, "मैं PM मोदी का फैन हूं। मेरी इच्छा थी कि अगर PM मोदी पश्चिम बंगाल में जीतते हैं, तो मैं पूरे दिन फ्री में हेयरकट और शेव करूंगा। अब, PM मोदी ने बड़ी मेहनत से जीत हासिल की है। पूरे देश में खुशी का माहौल है। इसलिए अपनी खुशी जाहिर करने के लिए, मैं अपने कामों से ये सर्विस दे रहा हूं। मैं अपनी खुशी जाहिर कर रहा हूं, और मेरा आज का दिन PM मोदी को समर्पित है।"

कब हुए थे चुनाव?

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में 294 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव का आयोजन 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को किया गया था। राज्य में कड़ी सुरक्षा के बीच रिकॉर्ड वोटिंग कराई गई थी जो कि 92 प्रतिशत से भी ज्यादा थी। बीते चुनाव के मुकाबले साल 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हिंसा न के बराबर दिखी। जब चुनाव के परिणाम सामने आए तो भाजपा ने 207 सीटें जीत कर राज्य में बहुमत हासिल किया। इसके साथ ही 15 साल बाद बंगाल की सत्ता से तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी की विदाई हो गई है।

पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 207 सीटें, तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटें, कांग्रेस को 2 सीटें, हुमांयूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी को 2 सीटें, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) को 1 सीट और ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (AISF) को 1 सीट हासिल हुई है।

ये भी पढ़ें- चुनाव आयोग ने बंगाल में नई विधानसभा के गठन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया, इधर ममता ने इस्तीफा देने से किया इनकार

ममता बनर्जी ने CM पद से इस्तीफा देने से किया इंकार, BJP ने चौतरफा घेरा, कहा- हार को विनम्रता से करें स्वीकार