1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की को रैपिडो वाले ने किया मैसेज, स्क्रीनशॉट हुआ वायरल तो लोगों के आए ऐसे रिएक्शन

लड़की को रैपिडो वाले ने किया मैसेज, स्क्रीनशॉट हुआ वायरल तो लोगों के आए ऐसे रिएक्शन

एक पोस्ट अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कई लड़कियों ने लिखा कि उनके साथ भी ऐसा हुआ तो वहीं कुछ लोगों ने अलग कमेंट किया। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

Viral Screenshot, viral video, viral news- India TV Hindi
Image Source : IG/AANU_SHKA3 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको कब क्या देखने को मिल जाएगा, इसका अंदाजा आप भी नहीं लगा सकते हैं। कभी स्क्रिप्टेड वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी रियल कंटेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है लेकिन हर रोज कुछ न कुछ वायरल होता हुआ देखने को जरूर मिल जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन कई वायरल कंटेंट आते ही होंगे। अभी भी एक पोस्ट वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें लड़की नजर आती है जो बाइक पर पीछे बैठी है और टेक्स्ट लिखा है, 'रैपिडो बाइक बुक कर लेती हूं, क्या ही हो जाएगा?' इसके बाद मैसेज का स्क्रीनशॉट दिखता है जिसमें दिखता है कि रैपिडो वाले ने उसे मैसेज किया हुआ है और पूछने पर बताया कि वो रैपिडो वाला है। इसके बाद वो लड़की को मैसेज करता है, 'वैसे बहुत क्यूट हो आप, ट्रेडिशनल में अच्छी लग रही थी, उम्र क्या है आपकी।' लड़की ने उसे बोला कि वो अपने काम से काम रखे तो भी रैपिडो वाला नहीं मानता है और लड़की से अगले दिन 4 बजे मिलने के लिए पूछता है। इसके बाद वो उसे ब्लॉक कर देती है।

यहां देखें वह वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर aanu_shka3 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 80 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद रैपिडो ने ड्राइवर की इस हरकत पर माफी मांगी है और कार्रवाई के लिए डिटेल मांगा है। वहीं लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन दिया है। एक लड़की ने लिखा- ऐसा ही मेरे साथ हुआ है। एक और लड़की ने लिखा- ये मेरे साथ भी हुआ। वहीं कई यूजर्स का मानना है कि यह स्क्रिप्टेड है। एक यूजर ने लिखा- सेम मैसेज आते हैं क्या सभी को रैपिडो वाले से। दूसरे यूजर ने लिखा- स्क्रिप्टेड है। तीसरे यूजर ने लिखा- सभी का सेम चैट है। एक अन्य यूजर ने लिखा- कंटेंट कॉपी कर लिया किसी और का।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

MLA कप के फाइनल मैच में अचानक ट्रैक्टर लेकर पहुंचा शख्स और पिच पर चला दिया हल, Video हो रहा वायरल

नए कपड़ों के साथ वो छोटा सा टुकड़ा क्यों मिलता है? आज जान लीजिए उसका काम