यूक्रेन और रूस के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। युद्ध की संभावनाओं की खबरों के बीच सबकी निगाह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर लगी हैं। एक शक्तिशाली देश का सर्वोच्च नेता, शानदार लाइफस्टाइल, कड़ा अनुशासन और कुछ खास बातें जो पुतिन को औरों से अलग बनाती हैं। लग्जरी लाइफ, महंगे और अतरंगी शौक, जूडो का शौक कई सारी गर्लफ्रेंड्स। बहुत शानदार कही जा सकती है रूसी राष्ट्रपति की लाइफ।
Image Source : chilledmind.comvladimir putin judo
चलिए जानते हैं पुतिन की कुछ खास बातें।
पुतिन केवल राजनीति ही जानते हैं, ये सोचना सरासर गलत है। पुतिन जूडो में ब्लेक बैल्ट मास्टर हैं। 69 साल के हो चुके पुतिन 20 साल पहले भी ऐसे ही दिखते थे और अब भी सेम दिखते हैं। उनकी फिटनेस का जवाब नहीं। एक इंच की भी चर्बी उनके शरीर पर नहीं दिखती।
Image Source : chilledmind.computin fishing
दूसरी राजनीतिक हस्तियों से उलट पुतिन सुबह देर से उठते हैं। उनका नाश्ता दोपहर को होता है औऱ शाम को उनके काम की शुरूआत होती है।
पुतिन को तैराकी का शौक है। वो रोज दो घंटे स्विमिंग करते हैं और उनका कुत्ता उनके पूल के पास बैठा रहता है।
Image Source : chilledmind.computin with lepard
पुतिन को हवाई जहाज उड़ाने का शौक है। उनके पास 50 एयरक्राफ्ट हैं। कुछ साल पहले जब रूस के जंगलों में भयंकर आग लगी थी तब पुतिन ने एयरक्राफ्ट उड़ाकर लोगों को रेस्क्यू भी किया था।
पुतिन एक शानदार शिकारी हैं, उनकी जंगल में शिकार की शानदार तस्वीरें इंटरनेट पर छाई रहती हैं।
Image Source : chilledmind.comvladimir putin driving farmula 1
पुतिन को आउटडोर गेम्स बहुत पसंद हैं और वो समय मिलने पर आइस हॉकी खेलते हैं।
पुतिन को हथिारों का बहुत शौक है। जब भी देश के लिए नए हथियार आते हैं, पुतिन उन्हें आजमा कर जरूर देखते हैं।
पुतिन फार्मूला वन की रेसिंग कार और पनडुब्बी भी चला चुके हैं।
Image Source : chilledmind.computin in aircraft
पुतिन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो इसे काफी सीक्रेट रखते हैं लेकिन यदा कदा उनकी निजी तस्वीरें दिख जाती है।
पुतिन ने पहली शादी 1983 में ल्यूडमिला शक्रेबेनेवा से की थी जो पेशे से फ्लाइट अटेंडेंट थी। तब 30 साल के पुतिन केजीबी एजेंट थे और ल्यूडमिला 25 साल की थी।
Image Source : chilledmind.computin girlfriend
31 साल बाद 2014 में पुतिन और ल्यूडमिला के बीच डिवोर्स हो गया। इनकी दो बेटियां हुईं। मारिया और येकैटेरिना। ये दोनों भी अपने माता पिता की तरह लो प्रोफाइल रहती हैं।
Image Source : chilledmind.computin with wife
डिवोर्स के बाद पुतिन के संबंध कई महिलाओं के साथ रहे जिसमें ओलंपिक गोल्ड मेडल जिमनास्ट एलिना कैबेवा का नाम सबसे पहले आता है। इसके बाद उनके किस्से कई युवतियों के साथ बने लेकिन पुतिन ने अपने मुंह से कभी कुछ नहीं कहा।