1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गुरुग्राम ट्रैफिक में स्कूटी वालों ने दौड़ाया गजब का दिमाग, Video हो रहा है वायरल

गुरुग्राम ट्रैफिक में स्कूटी वालों ने दौड़ाया गजब का दिमाग, Video हो रहा है वायरल

एक बहुत ही अनोखा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे गुरुग्राम ट्रैफिक के बीच का बताया जा रहा है। आइए आपको भी बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/GURGAON_LOCALS वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में जो भी कुछ अनोखा होता या फिर कुछ नया होता है तो वो चीज किसी न किसी दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाता है। कभी तुरंत दिख जाता है तो कभी कुछ दिनों के बाद वो कंटेंट दिखता है। हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें आप भी देखते होंगे अगर आप सोशल मीडिया पर हैं। कभी जुगाड़ तो कभी लड़ाई, कभी लोगों की अतरंगी हरकत तो कभी स्टंटबाजी और इसके अलावा भी कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी 1-2 दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें गुरुग्राम में लगा भारी जाम नजर आ रहा है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे भी गुरुग्राम के जाम का ही बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि लोग अपनी गाड़ी रोके हुए हैं क्योंकि जाम में फंसे हैं। उसी बीच दिखता है कि दो लोग एक स्कूटी को उठाए हुए वहां से निकल रहे हैं। वहीं एक बंदा उन्हें निकलवा रहा है। ऐसा भी हो सकता है कि स्कूटी वाला बंदा कुछ लोगों को पैसे देकर स्कूटी उठवाकर बाहर निकलवा रहा हो। वहीं वीडियो में टेक्स्ट लेयर करते हुए लिखा है, 'गुरुग्राम ट्रैफिक का इकलौता समाधान।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर gurgaon_locals नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 25 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- नया बिजनेस स्टार्ट, 500 रुपए बाइक उठाकर दूसरा साइड रखने का। दूसरे यूजर ने लिखा- बेंगलुरु क्या कहता था। तीसरे यूजर ने लिखा- हबीबी वेलकम टू गुड़गांव। चौथे यूजर ने लिखा- उठा तो लूं मैं भी, एंबुलेंस तैयार रखना बस।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

घर से बाहर स्कूटी निकाल रही थी महिला, इस दौरान जो कुछ भी हुआ उसका Video हुआ वायरल

पुलिस वाले से बचकर भागा था बाइकर मगर अचानक पुलिसकर्मी ने मारा धप्पा, Video देख आएगी हंसी