1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिल्ली के रास्ता काटने के तुरंत बाद जो हुआ उसे आप भी देखें, Video सोशल मीडिया पर वायरल

बिल्ली के रास्ता काटने के तुरंत बाद जो हुआ उसे आप भी देखें, Video सोशल मीडिया पर वायरल

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद किसी की भी हंसी नहीं रुकेगी। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां सुबह से लेकर शाम तक तरह-तरह के वीडियो और फोटो अप्लोड होते हैं और उन्हीं सब में से कुछ वायरल भी होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो और फोटो देखे होंगे और उसके मुताबिक शायद रिएक्ट भी किया होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और आपने ऐसा कुछ पहले नहीं देखा होगा। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में ऐसा क्या है जो आपके लिए नया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने कई बार लोगों को ऐसा कहते हुए सुना होगा कि बिल्ली के रास्ता काटने के बाद कुछ बुरा होता है। अब यह बात लोगों के मानने पर है मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो मजाकिया तौर पर इस बात को सच बताता है। दरअसल होता ये है कि कुछ लोग अपनी स्कूटी पर कहीं जा रहे हैं। तभी एक बिल्ली सड़क पार करती है। यह देख सबसे आगे चल रही महिला अपनी स्कूटी को अचानक रोक देती है और पीछे से आ रहे लोग उस महिला की स्कूटी से टकरा जाते हैं। इस तरह बिल्ली के सड़क पार करते ही हादसा मगर इसका कारण बिल्ली नहीं वो लड़की थी।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rajgarh_mamta1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'बिल्ली के रास्ता काटने से हमेशा एक्सीडेंट होते हैं, ये देख लो सबूत, आब तो तुम्हें भी मानना पड़ेगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों ने कहा कि बिल्ली के कारण ही हुआ तो कई लोगों ने बताया कि यह सब अंधविश्वास के कारण हुआ।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इधर एक से एक कलाकार लोग हैं, 200 का नोट फटा तो कर दिया ये जुगाड़, देखें फोटो

'हरियाणवी में बात कर...', मराठी भाषा विवाद के बीच हरियाणा का Video हुआ वायरल, अंत में ताऊ ने जीत लिया दिल