1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कार की बोनट पर सोते कुत्ते को देख बंदे ने किया कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

कार की बोनट पर सोते कुत्ते को देख बंदे ने किया कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आजकल आपको हर इंसान जो स्मार्ट फोन चलाता है, वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बहुत ही आसानी से मिल जाएगा। ऐसे बहुत कम लोग होंगे जो सोशल मीडिया से दूर हो वरना आजकल तो बच्चे भी सोशल मीडिया चलाते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर तो होंगे ही और अगर ऐसा है तो फिर आपकी फीड पर हर रोज वायरल कंटेंट भी आते ही होंगे। कभी इमोशनल कर देने वाला वीडियो नजर आता होगा तो किसी वायरल फोटो को देखने के बाद सामने वाले की क्रिएटिविटी की तारीफ करते होंगे। किसी वीडियो में गजब का जुगाड़ होता है तो कभी लोगों की बेवकूफी का वीडियो वायरल होता है। लेकिन अभी एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि रात में बंदा घर से बाहर निकलता है। वो कार से कुछ लेने के लिए आता है। इस दौरान उसकी कार की बोनट पर एक कुत्ता सो रहा होता है। उसे वैसे ही सोते छोड़ वो आदमी कार से अपना सामान निकाल लेता है लेकिन दरवाजा बंद होने की आवाज से कुत्ता उठ जाता है। वो आदमी जब वापस जाता है, वो उस कुत्ते के सिर पर हाथ फेरता है। थोड़ा आगे जाने के बाद वो वापस आता है और उस कुत्ते के सिर पर तब तक हाथ फेरता है, जब तक वो फिर से सो नहीं जाता है। ऐसा नजारा बहुत कम दिखता है और इसी कारण वीडियो भी वायरल हो रहा है क्योंकि अधिकतर लोग अपनी कार पर कुत्तों को सोने नहीं देते हैं। उसके लिए वो अलग-अलग उपाय करते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @harshch20442964 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'नींद सबकी एक जैसी होती है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई दिल जीत लिया। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई कितने प्यार से सुला दिया यार। तीसरे यूजर ने लिखा- जानवर भी सुकून से सोना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें-

'बची-खुची जिंदगी को भी रंगीन बनाने का इंतजाम कर रहे हैं चचा', नई-नवेली दुल्हन से शादी कर खिल उठा बुजुर्ग का चेहरा

Video: रेलवे ट्रैक के बीच बुरी तरह फंसा शख्स, आगे जो हुआ वह देख हिल जाएगा आपका दिमाग