1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये गांव वाले हैं कुछ भी कर सकते हैं! इनका जुगाड़ देख घूम जाएगा आपका भी माथा, लोगों ने किए कमेंट

ये गांव वाले हैं कुछ भी कर सकते हैं! इनका जुगाड़ देख घूम जाएगा आपका भी माथा, लोगों ने किए कमेंट

एक जुगाड़ का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट सेक्शन में उतर गए और अलग-अलग बातें लिखने लगे। आइए आपको वीडियो और कमेंट, दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हमारे देश के लोगों को कुछ और करने आए या फिर न आए, जुगाड़ करना लगभग हर किसी को आता है। यहां के लोग ऐसे-ऐसे जुगाड़ करते हैं कि उन्हें देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं। कई बार तो जुगाड़ करने वाला भी हैरान हो जाता होगा कि उसने ये क्या बना दिया। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी जुगाड़ के न जानें कितने वीडियो देखे होंगे क्योंकि जुगाड़ सबसे ज्यादा कहीं दिखता है तो वो सोशल मीडिया ही है। हर कुछ दिनों में जुगाड़ का कोई न कोई नया वीडियो दिख ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

ऐसा पंखा किसी के घर में देखा है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कुछ लोग जमीन पर बैठकर ठंडी हवा का पूरा आनंद उठा रहे हैं लेकिन पंखा वैसा नहीं है जैसा आपके और हमारे घर में रहता है। यहां जुगाड़ वाला पंखा चल रहा है। दरअसल पानी वाले मोटर में एक फर्राटे वाले पंखे के ब्लेड लगा दिए गए हैं और वो लोगों को मस्त हवा दे रहा है। मगर इसमें दो बातें चिंता करने लायक है। अगर ये पंखा मोटर से अलग हुआ या फिर कोई गलती से इसकी चपेट में आया है तो फिर शरीर का कोई न कोई अंग कटना तो तय है। दूसरी चिंता बिजली का बिल है। पानी वाले मोटर से पंखा चला रहे हैं तो बिजली का बिल बहुत ही तगड़ा आएगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर vijaysaini7129 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 23 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इस खेल में विद्या जोखिम शामिल है, कृपया दूरी बनाए रखें। दूसरे यूजर ने लिखा- इसका बिल भी मजे देवगा। तीसरे यूजर ने लिखा- किसी की मुंडी काट के ही मानोगे। चौथे यूजर ने लिखा- क्यों मारने के काम कर रहे हो भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये गांव वाले हैं कुछ भी कर सकते हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसे दोस्त हों तो फिर क्या ही कहने, दोस्तों ने शख्स का बिगाड़ा पूरा प्लान, Video देख आएगी हंसी

दुकानदार की नजर हटी और दुर्घटना घटी, दुकान में चोरी का यह Video आप जरूर देखें