A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. छत पर बैठे इस मोर को देखकर दिल खुश हो जाएगा आपका, Video हो रहा वायरल

छत पर बैठे इस मोर को देखकर दिल खुश हो जाएगा आपका, Video हो रहा वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखते ही आपका दिल खुश हो जाएगा और आप वीडियो को कई बार देखेंगे। लोगों ने भी वीडियो देखने के बाद रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/MYDIGITALDIARY.EXE वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर वैसे तो हंसी-मजाक के ही सबसे ज्यादा वीडियो देखने को मिलते हैं। उसके अलावा जुगाड़ और लोगों की अतरंगी हरकतों के वीडियो भी खूब वायरल होते हैं मगर कभी-कभी कुछ ऐसे कमाल के वीडियो दिख जाते हैं जो आंख और दिल, दोनों में बस जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर ऐसे वीडियो कभी न कभी आते ही होंगे जिन्हें देखकर आपका दिल खुश हो जाता होगा। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

मोर को देखते ही लोगों की नजरें उस पर टिक जाती है। आपके साथ भी ऐसा होता होगा। अब सोचिए कि नीले मोर को देखकर लोग इतना खुश हो जाते हैं तो कभी सफेद मोर नजर आ जाए तो कैसा लगेगा। सफेद मोर भले ही सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते हुए नजर आए, दिल तो खुश हो ही जाएगा और अभी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक सफेद रंग का मोर नजर आता है। आप जब उसे देखेंगे तो वो मोर आपकी नजरों में बस जाएगा। वीडियो में एक सफेद रंग का मोर किसी के घर की छत पर बैठा नजर आ रहा है और उस सफेद मोर के कारण ही वीडियो वायरल हुआ।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर mydigitaldiary.exe नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.5M लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अति सुंदर। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा घटना सभी खूबसूरत चीजों पर भारी है। तीसरे यूजर ने लिखा- कितना सुंदर है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस भाई ने भंडारालॉजी में PhD कर रखी है, रफ्तार देखकर आप भी हैरान होंगे

दूल्हे राजा का तो बाजा बज गया, शादी की खुशी में बंदूक चलाना पड़ गया भारी, पुलिस ने की ये कार्रवाई