सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ तो पोस्ट करते ही रहते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे पेज भी हैं जिनका काम कुछ न कुछ पोस्ट करना ही हैं और वो यूनिक कंटेंट खोजकर अपने पेज पर पोस्ट करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आप ऐसे तमाम वीडियो और फोटो देखते ही होंगे। कई सारे पोस्ट वायरल भी होते हैं जिन्हें आप देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़की सेल्फ डिफेंस के बारे में बता रही है। वो लोगों को सिखा रही है कि अगर कोई पीछे से आकर पकड़ ले तो खुद को कैसे छुड़ाया जा सकता है। इसके लिए वो एक लड़के को उसे खुद को पकड़ने के लिए बोलती है और फिर बताती है कि कैसे स्पेस बनाकर खुद को छुड़ाया जा सकता है मगर लड़का लंबा भी था और ताकतवर भी था जिसके सामने लड़की के तरीके फेल हो गए और उसने अपनी बेइज्जती करवा ली क्योंकि छुड़ाने के समय लड़के ने लड़की को हवा में उठा दिया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'करवा ली बेईज्जती।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे पागल लड़की पहले सही कैंडिडेट तो चुन लेती जो तुमसे पटका जाए, वो तुम्हीं को उठाकर पटक देगा। दूसरे यूजर ने लिखा- दांव उल्टा पड़ गया। तीसरे यूजर ने लिखा- आउट ऑफ सिलेबस हो गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- अभी और सीखने की जरूरत है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
स्कूटी चलाते समय ऑटो से टकराकर गिर गईं ये दीदी, Viral Video पर यूजर्स के बीच छिड़ी बहस, बताइए किसकी है गलती ?
Bike से दोस्तों के सामने हवाबाजी कर रहा था लड़का, अचानक पहुंचे पिता ने सुताई कर उतारा भूत, Video Viral