A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. राज्यसभा से विदाई पर शिवसेना UBT नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने किया इमोशनल पोस्ट, PM मोदी के साथ शेयर की तस्वीर, जानें क्या कहा

राज्यसभा से विदाई पर शिवसेना UBT नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने किया इमोशनल पोस्ट, PM मोदी के साथ शेयर की तस्वीर, जानें क्या कहा

शिवसेना UBT नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने राज्यसभा से विदाई के मौके पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर शेयर की है और उन्हें धन्यवाद दिया है।

Priyanka Chaturvedi- India TV Hindi
Image Source : PRIYANKAC19/INSTAGRAM शिवसेना UBT नेता प्रियंका चतुर्वेदी

नई दिल्ली: शिवसेना UBT नेता प्रियंका चतुर्वेदी की राज्यसभा से विदाई हो चुकी है। इस मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट किया है और पीएम मोदी के साथ तस्वीर भी शेयर की है।

प्रियंका ने अपने पोस्ट में क्या कहा?

प्रियंका ने कहा, "जब स्वयं माननीय प्रधानमंत्री संसद से आपको विदाई दें, तो यह कृतज्ञता सहित मेरे लिए बहुत मायने रखता है। धन्यवाद महोदय, हालांकि, मैं राष्ट्र के लिए विपक्ष में बैठी रहूंगी, राष्ट्र के लिए खड़ी रहूंगी और राष्ट्र के लिए बोलती रहूंगी।"

प्रियंका ने 18 मार्च 2026 को राज्यसभा से विदाई के दौरान भाषण भी दिया था और अपने कार्यकाल के लिए सहयोगियों और मीडिया को धन्यवाद दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि 'मैं फिर आऊंगी।' इस मौके पर उन्होंने पीएम मोदी और सरकार की नीतियों पर तंज भी कसा था और इस बात पर जोर दिया था कि विपक्ष अपनी बात रखे।

प्रियंका चतुर्वेदी कौन हैं?

प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना UBT नेता हैं और हालही में राज्यसभा सांसद के रूप में उनका कार्यकाल पूरा हुआ है। वह संसद में महिलाओं के अधिकार, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और अन्य मुद्दों पर सक्रिय रूप से बोलती रही हैं। वह स्तंभकार (columnist) भी रही हैं।

वे एनजीओ भी चलाती हैं, जो बच्चों की शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करते हैं। वह साल 2022 में शिवसेना (UBT) के टिकट पर महाराष्ट्र से राज्यसभा पहुंचीं थीं और पार्टी की उपनेता बनीं थीं। शिवसेना यूबीटी से पहले वह कांग्रेस में थीं।

प्रियंका चतुर्वेदी अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक बार उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि ‘राहुल गांधी अब वीर सावरकर पर नहीं बोलते। पहले जब बोला तो हमने I.N.D.I.A. की बैठक में आपत्ति जताई थी। राहुल, सावरकर के बारे में आगे भी गलत नही बोलेंगे।’