A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'मिडल फिंगर' दिखाना लड़की को पड़ गया भारी, अगले ही पल मिल गया किए का फल, देखें वायरल Video

'मिडल फिंगर' दिखाना लड़की को पड़ गया भारी, अगले ही पल मिल गया किए का फल, देखें वायरल Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप खुद बोले उठेंगे कि आजकल कर्म का फल तुरंत मिलने लगा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA मिडल फिंगर दिखाने का तुरंत मिल गया फल

आज के समय में आपको बहुत कम लोग ऐसे मिलेंगे जिन्हें सोशल मीडिया के बारे में बहुत अच्छे से पता है लेकिन फिर भी सोशल मीडिया से दूर हैं और किसी भी प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट नहीं बनाया है। वरना आज के समय में तो बच्चे तक सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं और वो रील बनाकर भी पोस्ट करते रहते हैं। आप शायद उन लोगों में से होंगे जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप हर दिन वहां वायरल हो रहे वीडियो को भी देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे कार के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में नजर आता है कि कार के बाहर खड़ी लड़की मिडल फिंगर को दिखाती है और तुरंत हाथ हटा लेती है। लेकिन जब वो हाथ को हटा रही थी तभी कार में आगे बैठा शख्स दरवाजे को बंद कर रहा था और इसी दौरान उसकी उंगली कार के दरवाजे के बीच में आ जाती है। दरवाजा बंद होता है और उसकी उंगली बीच में आ जाती है जिस कारण उसे बहुत दर्द होता है। कुछ देर बाद उसकी उंगली निकलती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Fun_Viral_Vids नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यह वीडियो कर्म की एकदम सही है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसे कहते हैं कर्म। दूसरे यूजर ने लिखा- आजकल कर्म तुरंत फल देता है। तीसरे यूजर ने लिखा- यह परफेक्ट बदला है। चौथे यूजर ने लिखा- इतनी लंबी उंगली निकालनी जरूरी थी। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसने यह नहीं सोचा होगा।

ये भी पढ़ें-

बाबू भैया सरकारी नौकरी का कमाल है; दूल्हे को देख लोगों का जला कलेजा, किए ऐसे कमेंट्सट

INDvsAUS: मैच देखने स्टेडियम पहुंची लड़की हुई वायरल, लोग बोले- 'ये तो बहुत ज्यादा फेमस हो गई एक रात में'