1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. AI से कुछ भी हो जाता है आजकल...! वायरल Video देख सिंगल लोगों के टूटे दिल, आप भी संभल कर देखना

AI से कुछ भी हो जाता है आजकल...! वायरल Video देख सिंगल लोगों के टूटे दिल, आप भी संभल कर देखना

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कई लोगों को प्यारा लगा तो कई सिंगल लोगों का दिल टूट गया। आप भी अगर सिंगल हैं तो फिर जरा संभल कर वीडियो को देखना।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/KNOTTEDSPIRITS वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

ये सोशल मीडिया का जमाना है और इस जमाने के लगभग सभी लोग आपको सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर मिल जाएंगे। यहां तक कि कई सारे बच्चे भी सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाकर डालते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। अब कब कैसा कंटेंट वायरल हो जाए, यह कोई नहीं बता पाता है। आप भी अपनी फीड पर एक से बढ़कर एक वायरल कंटेंट आते होंगे और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को दिए खूब सारे तोहफे

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि लड़का सोफे पर बैठा हुआ है और उसके बगल में कई सारे तोहफे रखे हुए हैं। वहीं उसकी गर्लफ्रेंड पीछे खड़ी है। अब लड़का बारी-बारी बॉक्स खोलना शुरु करता है। पहले तो शुरु के 4 डिब्बों में एक से बढ़कर एक जूते ही निकलते हैं। इसके बाद वो अगला बॉक्स खोलता है उसमें लेटेस्ट iPhone निकलता है जिसे देख वो पूरी तरह से खुश हो जाता है। वो उठकर अपने गर्लफ्रेंड को गले भी लगा लेता है। अब आखिरी डिब्बे में क्या निकलता है, वो आप वीडियो में ही देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर knottedspirits नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 21 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने जमकर रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- गर्लफ्रेंड नहीं मालकिन बोलो। दूसरे यूजर ने लिखा- AI है भाई AI. तीसरे यूजर ने लिखा- AI से कुछ भी हो जाता है आजकल, हैं ना? चौथे यूजर ने लिखा- Delulu है पक्का। एक और यूजर ने लिखा- प्रॉम्प्ट दे दो भइया। वहीं कई यूजर्स ने दिल की इमोजी शेयर की है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये तो लड़कों के साथ नाइंसाफी है भाई, वायरल Video देख आप खुद कहेंगे ये बात