A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: लव मैरिज करके गांव पहुंची तो लड़की पर टूट पड़े घर वाले, लाठी-डंडे से कूटा; पति को भी नहीं छोड़ा

VIDEO: लव मैरिज करके गांव पहुंची तो लड़की पर टूट पड़े घर वाले, लाठी-डंडे से कूटा; पति को भी नहीं छोड़ा

सीतापुर में एक लड़की तब पीट दिया गया जब वह अपनी सहेली की शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने गांव पहुंची थी। लव मैरिज करने के 2 साल बाद वह गांव आई तो उसके परिजनों ने उसे पीट दिया।

sitapur beating- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT सीतापुर में महिला की पिटाई उसके घरवालों ने ही कर दी।

सीतापुर: यूपी के सीतापुर में सहेली की शादी में पहुंची महिला की उसके घर वालों ने लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं घर वालों ने पति को भी डंडों से बहुत मारा। परिवार वाले लड़की के लव मैरिज किए जाने की बात से नाराज चल रहा थे। बता दें कि महिला ने 2 साल पहले प्रेम-प्रसंग के चलते लव मैरिज कर ली थी। अब इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लड़की की लव मैरिज से नाराज थे घर वाले

जान लें कि यह पूरा मामला इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के अलमापुर का है। गांव की रहने वाली रीता का करीब दो साल पहले हरगांव थाना क्षेत्र के कटका के रहने वाले सुशील से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी के दौरान, रीता ने सुशील से लव मैरिज कर ली थी। रीता के लव मैरिज किए जाने से उसके परिवार वाले नाराज चल रहे थे।

सहेली की शादी में गांव पहुंची थी रीता

बताते हैं कि गांव की रहने वाली रीता की सहेली की शादी 25 फरवरी को थी, जिसमें रीता अपने पति सुशील के साथ गांव पहुंची थी। इस बात की जानकारी जब रीता के परिवार वालों को हुई तो वह रीता को लाठी-डंडों से पीटने लगे। इतना ही नहीं बीच-बचाव करने आए उसके पति सुशील को भी घर वालों ने लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा।

रीता ने इंसाफ के लिए CM योगी को लिखा लेटर

इस पिटाई का वीडियो इंटरनेट पर जंगल की आग की तरह फैल गया है। पीड़ित रीता ने मायके पक्ष के 7 लोगों किशोरी लाल, अशोक, सुशीला और विक्रम सहित अन्य पर हमला करने का आरोप लगाया है। रीता का आरोप है कि घटना के बाद उसने पुलिस को सूचना दी, लेकिन 25 फरवरी की वारदात के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे आहत होकर पीड़िता ने सीएम योगी को पत्र भेजकर न्याय और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस सब-इंस्पेक्टर का कहना है कि वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(इनपुट- मोहित मिश्रा)

ये भी पढ़ें- Video: दिल्ली मेट्रो में सीट का झंझट ही खत्म! लड़कों ने बना डाला शानदार स्टूल, इनोवेशन देख करेंगे तारीफ