1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सो रहे किसान की शर्ट में घुस गया सांप, फिर कुछ इस तरह से बचा शख्स, देखें वायरल Video

सो रहे किसान की शर्ट में घुस गया सांप, फिर कुछ इस तरह से बचा शख्स, देखें वायरल Video

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर कई सारे लोगों के होश उड़ जाएंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में विस्तार से बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@HEMLATAJK वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में तो लगभग हर किसी के हाथ में फोन है तो लोगों को जब भी कुछ ऐसा दिखता है जो उनके हिसाब से कंटेंट हो सकता है, लोग तुरंत उसका वीडियो बनाने लग जाते हैं और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। अब जितने वीडियो पोस्ट होते हैं, वो सभी तो वायरल नहीं होते हैं मगर जो वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, वो वायरल हो ही जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी कई सारे वायरल वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

किसान की शर्ट में घुसा सांप

आपको बता दें कि एक किसान खेत के किनारे या फिर खेत से थोड़ी दूर एक जगह पर आराम कर रहा था और इसी दौरान उसकी शर्ट में एक सांप घुस गया। वायरल हो रहा वीडियो सांप को निकालने के दौरान बनाया गया जिसमें नजर आता है कि कुछ लोग उसकी मदद करने के लिए पहुंचे हैं। एक आदमी बहुत ही आराम से उसके शर्ट के बटन खोलता है। इस दौरान लोग उसे हिलने से मना करते सुनाई देते हैं ताकि सांप उसे काट न ले। कुछ देर बाद जब शर्ट के सारे बटन खुल जाते हैं तो फिर उसे धीरे-धीरे शर्ट निकालने के लिए कहा जाता है और किसान भी बहुत समझदारी के साथ शर्ट को वहीं पर छोड़कर खुद को उस कपड़े से दूर कर लेता है। वीडियो के अंत में सांप दिखता है जिसे देख कई लोग हैरान हो जाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @hemlatajk नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'किसान सो रहा था, शर्ट में कोबरा सांप घुस गया। खेती-किसानी आसान काम नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मुझे ये समझने में दिक्कत हो रही है कि सांप ने इसे काटा क्यों नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- जब जान पर बन आती है तो अच्छे अच्छों की हवा निकल जाती है। एक और यूजर ने लिखा- ऐसी नींद आ गई कि कोबरा घुस गया, तब तक पता नहीं चला।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बाइक चलाते हुए शख्स ने किया स्टंट मगर पड़ गया भारी, Video में देखें क्या हुआ