1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाप रे बाप! एक घर से निकले इतने किंग कोबरा कि जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश, देखें Video

बाप रे बाप! एक घर से निकले इतने किंग कोबरा कि जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश, देखें Video

कुशीनगर के एक कस्बे में एक घर के अंदर से इतने किंग कोबरा मिले जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। अचानक सांप को घर के अंदर देखने के बाद वहां हडकंप मच गया।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV एक घर के अंदर से निकले 5 किंग कोबरा

इस दुनिया में कई सारे जीव और जानवर हैं। कुछ उसमें से बहुत प्यारे दिखते हैं और लोग उन्हें पालतू बनाकर अपने घर में भी रखते हैं। लेकिन वहीं कई जीव और जानवर ऐसे हैं कि उनका नाम सुनते ही लोगों की हवा निकल जाती है। अब वो जानवर और जीव कौन से हैं, उनके नाम बताने की तो जरूरत शायद नहीं ही होगी। आप जानते ही होंगे कि लोग किन जानवरों और जीव से डरते हैं। अब आप सोचिए कि आप किसी काम से अपने घर के किसी कमरे में जाते हैं और वहां कोई खतरनाक जानवर या फिर जीव दिख जाए तो आपकी क्या हालत होगी। ऐसा ही कुशीनगर में हुआ जहां एक घर में कई सारे सांप निकले। आइए आपको विस्तार से इस खबर के बारे में बताते हैं।

कहां का है यह मामला?

दरअसल कुशीनगर के रामकोला थाने के लक्ष्मीपुर कस्बे के गोबरही टोले में एक घर के अंदर एक साथ कई किंग कोबरा दिखाई पड़ गए जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद वहां के लोगों ने एक सांप पकड़ने वाले शख्स को बुलाया। उसने जब सांप को पकड़ने का काम शुरू किया तो एक के एक करते हुए उस घर में 5 किंग कोबरा दिखाई पड़े। उन सभी सांपों को उसने सही सलामत पकड़ा और फिर उन्हें जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया। सांप को पकड़े सर्प मित्र का एक वीडियो भी सामने आया है।

यहां देखें सांप पकड़ने का वीडियो

आपको बता दें कि जिस घर में एक साथ 5 किंग कोबरा निकले वो घर 4 साल पहले बना था मगर उस घर में अभी कोई रह नहीं रहा था। इसी कारण वहीं पर उपला रखा जाता था। घर के मालिक की मानें तो कई बार वहां पर नाग-नागिन का जोड़ा दिखाई पड़ा था और इससे वो डरे हुए थे। आज अचानक किसी काम से वो घर में गए तो उन्होंने नाग-नागिन के दो जोड़े देखे जिसके बाद घर के लोग डर गए। उसके बाद उन्होंने सर्प मित्र को बुलाया और सांप को पकड़वाकर सही सलामत जंगल में छुड़वा दिया।

ये भी पढ़ें-

ये स्त्री नहीं देवी है देवी! लड़की ने दिए ऐसे टिप्स कि Video हो गया वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

अब तक कहां छिपा हुआ था यह अनोखा कलाकार, Video देखकर आप रह जाएंगे दंग