1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेट्रो को कुछ लोग अपना घर ही समझ लेते हैं, अब आप इस आदमी को ही देख लो, फोटो हो रही है वायरल

मेट्रो को कुछ लोग अपना घर ही समझ लेते हैं, अब आप इस आदमी को ही देख लो, फोटो हो रही है वायरल

एक तस्वीर अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आप जब उस फोटो को देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे कि मेट्रो में ऐसा करने के लिए लोगों में हिम्मत कहां से आती है।

viral photo, viral news, trending news, delhi metro- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

मेट्रो में हर रोज बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं और दिन भर में कुछ न कुछ ऐसा हो ही जाता है कि उसका वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने न जानें कितने ही वीडियो सोशल मीडिया पर ऐसे देखे होंगे जिसमें लोग लड़ते हुए नजर आते हैं। कभी धक्का मुक्की को लेकर लोग आप में लड़ जाते हैं तो कभी सीट पर बैठने को लेकर लोगों में लड़ाई का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर मेट्रो के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के भी वीडियो और फोटो वायरल होते हैं। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है और उस फोटो में नजर आ रहा है कि एक शख्स कैसे मेट्रो में नियम का उल्लंघन कर रहा है।

वायरल फोटो में क्या दिखा?

आपने मेट्रो में सफर तो किया ही होगा। आपको फिर पता होगा कि मेट्रो के अंदर सफर करते समय फर्श पर बैठने की अनुमति नहीं होती है। मेट्रो में इसकी अनाउंसमेंट भी होती है। जिस जगह पर दो कोच जुड़ते हैं वहां एक स्टीकर भी लगा होता है कि यहां पर खड़ा होना या फिर बैठना मना है। मगर एक शख्स ने इसका उल्लंघन किया जिसकी फोटो वायरल हो रही है। वायरल हो रही फोटो में नजर आता कि एक आदमी दो कोच के जुड़ने वाले प्वाइंट पर आराम से सो रहा है जैसे वो किसी मेट्रो में नहीं बल्कि अपने घर पर है। इसी कारण उसकी फोटो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @KamalHak नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यात्रियों को होने वाली असुविधा जाए भाड़ में, मुझे परवाह नहीं है।' यह कैप्शन एक तंज है। इसके साथ शख्स ने मेट्रो को टैग भी किया है ताकि उस पर कार्रवाई हो। वायरल हो रही फोटो को शख्स ने कल यानी 10 जून 2025 को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। फोटो देखने के बाद मेट्रो ने कमेंट में बताया कि आगे की जांच के लिए कोच नंबर और ट्रेन की जानकारी दे दी गई है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये गांव वाले हैं कुछ भी कर सकते हैं! इनका जुगाड़ देख घूम जाएगा आपका भी माथा, लोगों ने किए कमेंट

ऐसे दोस्त हों तो फिर क्या ही कहने, दोस्तों ने शख्स का बिगाड़ा पूरा प्लान, Video देख आएगी हंसी