1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्चों की बनाई रील को शख्स ने किया शेयर, साथ में कह दी ऐसी बात कि हंसने लगे लोग

बच्चों की बनाई रील को शख्स ने किया शेयर, साथ में कह दी ऐसी बात कि हंसने लगे लोग

कुछ बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो को जिसने शेयर किया है उसने साथ में अपना रिएक्शन भी दिया है। आइए आपको वीडियो और शख्स के रिएक्शन दोनों के बारे में बतते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में आपको ऐसे कई लोग मिलेंगे जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं। बहुत कम लोग ऐसे होंगे जिन्हें सोशल मीडिया के बारे में तो पता है मगर फिर भी एक्टिव नहीं रहते हैं। आप शायद उन लोगों में से होंगे जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते होंगे। अगर ऐसा है तो फिर ाप हर दिन न जाने कितने ही वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखते ही होंगे। उन वीडियो को देखने के बाद आप उसके मुताबिक रिएक्ट भी करते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कुछ बच्चों ने बनाया है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की देखती है कि लड़का(जो उसके बॉयफ्रेंड की भूमिका में है) किसी दूसरी लड़की से बात कर रहा है। इसके बाद वो अपने चेहरे पर हाथ रखते हुए वहां से मुड़ जाती है। लड़का तुरंत उसके पीछे आता है और लेकर लड़की के सामने जाता है। वहां उसे दिखता है कि वो लड़की किसी दूसरे लड़के से बात कर रही है। इसके बाद वो लड़की अपने कान को पकड़कर उस लड़के के सामने उठक-बैठक करने लगती है और फिर दोनों गले लग जाते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @thatmarineguy21 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए शख्स ने अपना रिएक्शन भी दिया है। उसने कैप्शन में लिखा है, 'शेर बहुत गरीब है, उस पर फोन की EMI भरने का प्रेशर है वरना ये देखने के बाद शेर फोन को तोड़ देता।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और वीडियो के कैप्शन में लिखी लाइन को पढ़ने के बाद कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

'मिडल फिंगर' दिखाना लड़की को पड़ गया भारी, अगले ही पल मिल गया किए का फल, देखें वायरल Video

बाबू भैया सरकारी नौकरी का कमाल है; दूल्हे को देख लोगों का जला कलेजा, किए ऐसे कमेंट्सट