1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बरसाती मौसम के लिए स्पेशल जुगाड़ हुआ वायरल, एक बार आप भी देखें Video

बरसाती मौसम के लिए स्पेशल जुगाड़ हुआ वायरल, एक बार आप भी देखें Video

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें किसी ने बारिश के मौसम में कपड़े सुखाने का एक नया तरीका अपनाया है। उसी कारण से वो वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां सुबह से लेकर शाम तक और सप्ताह के सातों दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। किसी वीडियो में अनोखा जुगाड़ देखने को मिलता है तो किसी वीडियो में नजर आता है कि सिर्फ सीट जैसी छोटी बात के लिए लोग मेट्रो में लड़ाई कर रहे हैं। कभी डांस करते हुए प्यारे बच्चों का वीडियो वायरल होता है तो कभी छोटे बच्चों की अनोखी चीजों का वीडियो देखने को मिलता है। कभी रील्स के लिए लोग बेवकूफी करते हैं और उनके स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

बारिश के मौसम में लोगों को एक बड़ी दिक्कत कपड़ों को सुखाने की होती है। कब बारिश हो जाए और छत पर डाले गए कपड़े गीले हो जाएं, यह पता ही नहीं होता है। ऐसे में लोगों को जब भी बारिश की संभावना लगती है तो वो पंखे के नीचे कपड़े रख देते हैं और उसे सुखाते हैं मगर वायरल वीडियो में एक अलग तरीका देखने को मिला। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि किसी ने पंखे के ब्लेड पर हैंगर डाल दिया है और उस पर कपड़े डाल दिया है। इसके बाद पंखों को धीमी स्पीड में चला दिया है। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @AdvikAnesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बरसात के मौसम के लिए बहुत उपयोगी हैक।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा भी है और यह वीडियो अलग-अलग अकाउंट से कई लोग पोस्ट कर रहे हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बिहार का ये अजूबा आपने देखा या नहीं? सड़क के बीचो-बीच लगा दिया पोल, शख्स ने बनाया Video

ऐसा जुगाड़ तो कोई इंडिया वाला ही कर सकता है, Video देख आप भी कहेंगे यही बात