1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा नजारा तो सिर्फ बिहार में ही दिख सकता है, शादी का कार्ड देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

ऐसा नजारा तो सिर्फ बिहार में ही दिख सकता है, शादी का कार्ड देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

एक फोटो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और उस फोटो में एक शादी का कार्ड नजर आ रहा है। आप जब उस कार्ड में लिखे दूल्हे के नाम को देखेंगे तो हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

इस दुनिया में जितनी भी अतरंगी चीजें होती हैं, उन्हें देखने के लिए कहीं और नहीं सिर्फ सोशल मीडिया पर चले जाइए। आप जब भी सोशल मीडिया पर जाएंगे, आपको वहां कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाएगा जो आपने पहले नहीं देखा होगा या फिर ऐसा कुछ देखने का अंदाजा नहीं लगाया होगा। कभी-कभी तो कुछ ऐसे पोस्ट नजर आते हैं कि उन्हें देखने के बाद हंसी भी आती है और लोगों को समझ में नहीं आता है कि वो इस पर क्या ही बोलें। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी वायरल पोस्ट देखे ही होंगे। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है।

वायरल पोस्ट में क्या नजर आया?

आपने अब तक न जानें कितने शादी के कार्ड देखे होंगे। कुछ सिंपल से रहे होंगे तो कुछ बहुत ही शानदार डिजाइन में छपे होंगे। शादी के कार्ड में दूल्हा और दुल्हन के नाम लिखे होते हैं। अभी जिस शादी के कार्ड की फोटो वायरल हो रही है, वो नाम के कारण ही हो रही है। उसमें दूल्हे का नाम लिखा है जो महावीर कुमार है। लेकिन नाम के आगे जो लिखा है, वैसा कुछ नहीं देखा होगा। नाम के आगे ब्रैकेट में 'बिहार पुलिस' लिखा हुआ है और उसके नीचे 'फिजिकल क्वालिफाइड' लिखा हुआ है। यही कारण है कि फोटो वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे इंस्टाग्राम पर ajeet_kumar_970 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'देखिए कार्ड पर क्या लिखा है, बिहार पुलिस फिजिकल क्वालीफाई।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा- मेडिकल में निकाल दिया गया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

टिर्री का तो अलग ही दबदबा चल रहा है, आप भी देख लीजिए वायरल Video

एक लड़की को इम्प्रेस करने गया था मगर 4 के सामने पोपट हो गया, Video देख नहीं रुकेगी हंसी