1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा अतरंगी जुगाड़ पहली बार नजर आया है, एक बार तो आपको भी देखना चाहिए

ऐसा अतरंगी जुगाड़ पहली बार नजर आया है, एक बार तो आपको भी देखना चाहिए

अभी सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक अलग वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में जो जुगाड़ दिखा, वैसा कुछ आपने पहले नहीं देखा होगा। आइए फिर आपको वायरल जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@DKS_230 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हमारे देश में जुगाड़ करने वाले लोग खूब सारे हैं और ये लोग ऐसे-ऐसे जुगाड़ करते हैं कि देखने वाला बस देखता ही रह जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आप बहुत अच्छे से जानते होंगे कि जुगाड़ करने वाले लोग कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ जुगाड़ वाला वीडियो दिख ही जाता है। आपने अब तक कई सारे जुगाड़ वाले वीडियो देखे होंगे और अब एक नया जुगाड़ देखने का समय आ गया है। अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें अब तक का सबसे अलग जुगाड़ दिखा। आइए फिर आपको भी बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें एक बच्चा नजर आता है जो एक बाइक पर बैठा है। वो ग्लैमर बाइक पर बैठा हुआ है। अब किसी भी बाइक की पेट्रोल वाली टंकी कैसी होती है, यह तो आपको पता ही होगा मगर इस बाइक की टंकी का डिजाइन सबसे अलग है और वही डिजाइन जुगाड़ के बारे में बताता है। दरअसल जिस शख्स की यह बाइक है, उसने बाइक पर ज्यादा लोगों या फिर बच्चों को बैठाने के लिए पेट्रोल की टंकी को आधा काट दिया है और सीट के लेवल पर लाकर उसे मैच करवा दिया है। अब उसके इसी अतरंगी जुगाड़ के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @dks_230 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'इस भाई के घर 3 बच्चे मिलाकर कुल 5 लोग थे, बाइक पर आ नहीं पाते थे। फिर इस भाई ने दिमाग लगाया। अब बाइक पर 5 लोग ऐसे बैठ सकते हैं जैसे लोकल ट्रेन के जनरल डिब्बें।' वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं देसी जुगाड़। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो अच्छा जुगाड़ बना लिया इसने। तीसरे यूजर ने लिखा- टंकी को भी नहीं छोड़ा। चौते यूजर ने लिखा- ऐसी टंकी कहां पर बनती है भाई, इसने तो कंपनी के मॉडल को ही फेल कर दिया।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसी छोटी लापरवाही से ही बड़े हादसे होते हैं, वायरल हो रहे Video को देख लीजिए