1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंडिया के कोने-कोने में ऐसे कलाकार लोग छिपे हैं, अब आप इसी जुगाड़ के Video को देख लीजिए

इंडिया के कोने-कोने में ऐसे कलाकार लोग छिपे हैं, अब आप इसी जुगाड़ के Video को देख लीजिए

एक बंदे ने कमाल का जुगाड़ किया जिसका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब उस जुगाड़ को देखेंगे तो पक्का हैरान होंगे कि लोग ऐसा दिमाग कहां से लाते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@VISHALMALVI_ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की बिल्कुल भी कमी नहीं है और उसमें भी बात जब हमारे देश की होती है तो यहां तो आपको हर कोने में जुगाड़ करने वाले लोग बहुत ही आराम से मिल जाएंगे जो अपने जुगाड़ से अच्छे-अच्छों को हैरान कर देते हैं। अब लोग कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं, ये जानने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं है। आप बस सोशल मीडिया पर एक्टिव हो जाइए क्योंकि वहां पर हर दिन कोई न कोई जुगाड़ देखने को मिल ही जाता है। अभी भी एक जुगाड़ का ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें पहले तो यह नजर आता है कि एक कार जा रही है मगर कुछ देर बाद ही सब कुछ बदल जाता है और एक शख्स के जुगाड़ का पता चलता है। दरअसल अभी तक जो कार नजर आ रही थी वो कार नहीं बल्कि बैलगाड़ी है। शख्स ने बैठने वाले हिस्से पर एक कार का पीछे वाला हिस्सा लगा दिया है। कार को बीच में से काटा गया है और फिर पीछे वाले हिस्सी को अंदर से मॉडिफाई करके वहां फिट कर दिया गया है। अब बंदे के जुगाड़ के कारण यह वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इस वजह से इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 16 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इंडिया एक्सपर्ट लोगों के लिए भी नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- इधर कुछ भी हो सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा- गजब के लोग हैं। चौथे यूजर ने लिखा- भाई ने दिमाग का 100% इस्तेमाल किया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

भाई के पास जिंदगी का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है, Video देख आप भी भौचक्के हो जाएंगे