1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सामान देने के बहाने घर में घुसा कूरियर बॉय, चाकू की नोंक पर लूट की कोशिश, जानिए फिर क्या हुआ-VIDEO

सामान देने के बहाने घर में घुसा कूरियर बॉय, चाकू की नोंक पर लूट की कोशिश, जानिए फिर क्या हुआ-VIDEO

घर में घुसा कूरियर बॉय चाकू निकाल कर लोगों से पैसे मांगने लगा। लोगों ने जब विरोध किया तो उन्हें धमकाने भी लगा। घर में इस तरह घुसने से पहले शातिर बदमाश ने कई घंटों तक गांव में रेकी की थी।

चाकू की नोंक पर लूट की कोशिश- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT चाकू की नोंक पर लूट की कोशिश

गुजरात के सूरत जिले से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां बारडोली तहसील में दिनदहाड़े घर में घुस कर चोरी करने की कोशिश की गई। ये चोरी कूरियर बॉय बनकर आए शख्स ने घर में घुसकर चाकू की नौंक पर लूटने का प्रयास किया। परिवार की सूझबूझ और बहादुरी के कारण लुटेरों को खाली हाथ भागना पड़ा।

बिना नंबर की मोटरसाइकिल

दोपहर के समय जब परिवार आराम कर रहा था। उसी दौरान एक अज्ञात  शख्स बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर कूरियर देने के बहाने आया ओर घर में घुस गया। मालिक ने कोई सामान नहीं मंगवाने की बात कर पार्सल लेने से इन्कार कर दिया। 

चाकू निकाल कर धमकाना शुरू कर दिया

परिजनों ने घर में घुसे लुटेरों को जब बाहर जाने के लिए बोला तो उसने चाकू निकालकर पैसे की मांग की और धमकाना शुरू कर दिया। लुटेरे के आगे झुकने के बजाय परिवार ने हिम्मत दिखाकर जोरदार धक्का मारकर घर के बाहर फेंक दिया और चिल्लाना शुरू कर दिया। 

स्थानीय लोगों के आ जाने से भाग खड़ा हुआ कूरियर बॉय

चिल्लाने की आवाज सुनकर दूसरे लोग मदद के लिए आ गए। उससे पहले ही लुटेरा भागने लगा। भागते लुटेरे की मोटरसाइकिल पकड़ने की कोशिश की गई, उसमें से एक परिवार के सदस्य गिर गए। किसी तरह लुटेरा भागने में सफल रहा।

गांव में पहले की थी रेकी

इस पूरे घटना क्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 17 फरवरी 2026 को लुटेरा सुबह 11 बजे से गांव में रेकी कर रहा था। पूरे गांव में रेकी करने के बाद करीब 2:30 बजे वह एक घर में घुसा था। गांव में सन्नाटा था तब सुरेश भाई नामक बुजुर्ग शख्स के घर को निशाना बनाया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस अब सीसीटीवी के माध्यम से लुटेरे को पकड़ने की कार्रवाई कर रही है।

सूरत से शैलेश की रिपोर्ट