1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कच्चे पुल पर सेल्फी लेना पड़ गया भारी, नेता जी संग सारे समर्थक भी धड़ाम से गिरे, देखें Video

कच्चे पुल पर सेल्फी लेना पड़ गया भारी, नेता जी संग सारे समर्थक भी धड़ाम से गिरे, देखें Video

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों को हंसी आ गई। आपको भी शायद हंसी आ जाएगी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं जिन्हें आप और हम अपने-अपने टाइमलाइन पर देखते ही हैं। किसी की फीड पर कोई वीडियो आता है तो किसी की फीड पर कुछ और नजर आता है। इनके अलावा वायरल हो रहे वीडियो भी लोगों को सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी ड्रामा तो कभी लड़ाई, कभी डांस तो कभी लोगों के साथ हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कोई नेताजी किसी इलाके में पहुंचे हुए हैं और उनके साथ उनके कुछ समर्थक भी हैं। कई सारे लोगों के गले में हार भी नजर आ रहा है। इसी दौरान वो एक छोटी सी नदी को पार कर रहे हैं जिस पर लकड़ी का ब्रिज सा लगा हुआ है। वो उस ब्रिज पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे और तभी अचानक वो टूट जाता है और सभी के सभी नीचे नदी में गिर जाते हैं। मगर राहत इस बात की है कि नदी छोटी थी और उसमें पानी का बहाव नहीं था तो सब सुरक्षित थे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sunnny7009 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 51 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मिशन पूरा हुआ। दूसरे यूजर ने लिखा- कंगाल पाकिस्तान का ओवरब्रिज देख लो। तीसरे यूजर ने लिखा- आखिरकार उसे एक यादगार सेल्फी मिल गई। चौथे यूजर ने लिखा- सेल्फी का चक्कर है बाबू भैया। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

प्रधान ये गुड़गांव है! अंडरपास में भरे पानी में शख्स कूदा और तैरने लगा, Video वायरल

इन्फ्लुएंसर बनना है तो ऐसे बनो, इन दोनों का काम देख आप भी करेंगे इनकी तारीफ, देखें Video