1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. प्रतिभा कहीं भी छुपी हो सकती है बस खोजने की जरूरत है, अब चचा का ही टैलेंट देख लीजिए

प्रतिभा कहीं भी छुपी हो सकती है बस खोजने की जरूरत है, अब चचा का ही टैलेंट देख लीजिए

एक कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक चचा अपना अनोखा टैलेंट दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके टैलेंट के कारण ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में सुबह से लेकर शाम तक लोग तरह-तरह के वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर कई सारे ऐसे पेज और अकाउंट हैं जिनका काम वीडियो पोस्ट करना ही है और उन सभी पेज एवं अकाउंट पर अनोखा या अतरंगी वीडियो ज्यादा देखने को मिलते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर रोज एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे और वो भी वीडियो देखे होंगे जो अतरंगी होने के कारण वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा किसी पिकअप वैन पर पीछे खड़ा है जहां पर सामान लादा जाता है। वहां पर खड़े होकर वो पीछे वाले रॉड को हाथों से लॉक किए हुए है और फिर वो पहले तो आगे की तरफ जाते हैं और फिर पीछे आते हुए उसे मोमेंटम मिल जाता है जिसकी मदद से वो उसी रॉड को पकड़े हुए गोल-गोल घूमने लगते हैं। ऐसा वो एक दो बार नहीं बल्कि 7 बार करते हैं और किसी ने इसका वीडियो बनाया जो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @cibnews__ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'प्रतिभा कहीं भी छुपी हो सकती है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यही हम भारतीय में टैलेंट है। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे लगता है चचा की इस प्रतिभा का राज लाल ढक्कन है। तीसरे यूजर ने लिखा- बस करने में जुनून चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- मुझे तो टेम्पो की चिंता हो रही थी कि पलट न जाए।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कच्चे पुल पर सेल्फी लेना पड़ गया भारी, नेता जी संग सारे समर्थक भी धड़ाम से गिरे, देखें Video

प्रधान ये गुड़गांव है! अंडरपास में भरे पानी में शख्स कूदा और तैरने लगा, Video वायरल