A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्त्री का सबसे बड़ा दर्द और बेइज्जती! ऐसा क्या हुआ जो लोगों ने किए ऐसे कमेंट, देखें Video

स्त्री का सबसे बड़ा दर्द और बेइज्जती! ऐसा क्या हुआ जो लोगों ने किए ऐसे कमेंट, देखें Video

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद बहुत सारे लोगों ने भी कमेंट्स किए हैं। आप जब वीडियो को देखेंगे तो आप खुद कहेंगे कि किसी के भी साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपको कब क्या दिख जाए, आप कभी भी इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। जैसे क्रिकेट में कब क्या हो, किसी को नहीं पता होता है, ठीक उसी तरह सोशल मीडिया पर कब क्या दिख जाए, कोई नहीं बता सकता है। हर स्क्रोल के बाद कुछ नया और अलग देखने को मिल ही जाता है। कभी-कभी तो कुछ ऐसे पोस्ट दिख जाते हैं कि उन्हें देखने के बाद सामने वाले के लिए बुरा भी लगता है और उसी समय हंसी भी आ रही होती है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी शादी या फिर फंक्शन का है। वीडियो में नजर आ रहा है कुछ लोग वहां बैठे हुए हैं और उन्हीं लोगों में एक लड़की भी है जिसमें ऑरेंज कलर की ड्रेस पहनी ही है। अब वीडियो के वायरल होने का कारण यह है कि वहां फंक्शन में जो कुर्सियां रखी हुई हैं, उन सभी पर भी ऑरेंज कलर के ही कवर लगे हुए हैं। लड़की के ड्रेस का कलर और कुर्सियों के कवर का कलर, दोनों मैच कर रहे हैं और इसी वजह से लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर desi_37_kam_35 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 29 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पालिक बाजार से शॉपिंग करने का नतीजा। दूसरे यूजर ने लिखा- लाइफटाइम ट्रॉमा मिल गया बहन को। तीसरे यूजर ने लिखा- भाग जा बहन अभी भी टाइम है। चौथे यूजर ने लिखा- टेंट वाला आता ही होगा, कुर्सी का कपड़ा चोरी कर लिया बहन ने। एक अन्य यूजर ने लिखा- स्त्री का सबसे बड़ा दर्द और बेइज्जती।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शादी तो होती रहेगी पर IPL नहीं छूटना चाहिए! दूल्हे का वायरल Video एक बार आप भी देखिए

अच्छे कर्म का फल भी अच्छा ही मिलता है, वायरल Video देख आप भी कहेंगे कि बात तो सही है